पहलगाम हमले की बरसी पर क्या बोले PM मोदी, जानिए अटैक के एक साल बाद कैसा है यहां का माहौल

Pahalgam Attack: आखिर कौन भूल सकता है वो दिन जब धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 लोगों को बेरहमी से मार दिया था। वो भी धर्म पूछ-पूछ कर। किसी के घऱ का इकलौता चिराग गया, किसी का सुहाग उजड़ा, किसी के पिता को मार दिया गया। आजाद भारत के इतिहास के इस कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और गुस्से से भर दिया। गुस्सा तो देश की मोदी सरकार के भीतर भी उफन रहा था। तभी तो हमले के 15 दिन बाद ही भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया उससे पाकिस्तान अभी तक उबरा नहीं है। बल्कि उसके आतंकी अभी भी डर के साए में जी रहे हैं क्योंकि भारत वक्त-वक्त पर उन कायरों को ये याद दिलाता रहता है कि अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है।
PM Modi ने पहलगाम हमले की बरसी पर क्या कहा?
22 अप्रैल को (आज) पहलगाम हमले की बरसी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा “पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएँ उन शोकाकुल परिवारों के साथ भी हैं, जो इस क्षति का सामना कर रहे हैं। एक राष्ट्र के रूप में, हम दुख और संकल्प में एकजुट होकर खड़े हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।“
हमले के बाद कितना बदला पहलगाम?
पर्यटन के लिहाज से पहलगाम में पर्यटन अप्रैल के महीने में पीक पर रहता है। यहां सबसे ज्यादा न्यू मैरिड कपल ज्यादा आते हैं। वहीं गर्मियों में लोग यहा की खूबसूरती का दीदार करने के लिए आते हैं। क्योंकि पहलगाम की खूबसूरती ऐसी है कि इसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। लेकिन इस इस बार तस्वीरें कुछ अलग हैं। यहां पर्यटकों की भीड़ नहीं है। होटल्स में पहले जैसी बुकिंग नहीं है। ऐसा नहीं है कि लोग नहीं आ रहे हैं, श्रीनगर से लोग आ रहे हैं लेकिन शाम से पहले ही वो अपने घर निकल रहे हैं। हमले के बाद से पहलगाम के पर्यटन में 40% कमी आ चुकी है। क्योंकि कपल्स को वो तस्वीर अभी भी डरा रही है जो कानपुर के कपल की पहलगाम हमले की एक तरह से फीचेर इमेज बन गई थी। इसमें महिला अपने पति के पास गुमशुम बैठी हुई थी। उसके पति को आतंकियों ने मार दिया था।
ये भी पढ़ें- प्लेयर-साइज़ जीरो बुलाते, साड़ी का पल्लू खींचते...FIR में सामने आई पीड़िताओं की सच्चाई, इधर निदा खान का अभी तक नहीं मिला ठिकाना
ऑपरेशन सिंदूर के बाद वैसे तो पहलगाम से आतंकियों का सफाया हो गया लेकिन लोगों के मन से डर का सफाया नहीं हुआ है। क्योंकि बैसरन कश्मीर वैली और बयान वैली के रास्तों पर लगे सुरक्षा बेरिकेड्स पर्यटकों को डरा रहे हैं, और दिमाग में ये बात डाल रहे हैं कि कहीं कोई खतरा तो नहीं।
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को चुन-चुन कर मारा। इस ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना की ना सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग ही धाक जम गई। सेना अब अपने आपको और मजबूत कर रही है। अत्याधुनिक हथियार, मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम खरीद पर सरकार ने फोकस जमाया है। ऑपरेशन के तुरंत बाद भारतीय सेना ने सैकड़ों नए ड्रोन खरीदे। इनमें कामिकेज और FPV ड्रोन शामिल हैं। इतना ही नहीं सेना में नई फोर्स मल्टीप्लायर्स बनाने का ऐलान भी किया। इनमें रूद्र ब्रिगेड, दिव्यास्त्र बैट्री, भैरव बटालियन और स्पेशलाइज्ड ड्रोन यूनिट्स शामिल हैं। इसके अलावा कनेक्टिविटी और सैनिकों सीमा क्षेत्रों में सड़क, रहने की सुविधाओं में सुधार किया। PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन अब दुश्मन की घुसपैठ को रोकना और भारत की आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाना है। इस मिशन के तहत 2035 तक पूरे देश में सुरक्षा कवच फैलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ताकतवर देशों पर भारी पड़ रहा भिखमंगा पाकिस्तान, ट्रंप ने पकड़ी ऊंगली तो बढ़ गए भाव
इस लिंक को शेयर करें

