Rajasthan Weather Update: जोधपुर-कोटा में जमकर बरसे बादल, आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Weather Update: जोधपुर-कोटा में जमकर बरसे बादल, आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान
30 Apr 2026, 11:23 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। धूलभरी आंधी और हल्की बारिश के कारण लोगों को लू और गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को जोधपुर में जमकर बारिश हुई। वहीं कोटा संभाग के कुछ जिलों में भी कल बारिश हुई। ऐसे में बुधवार का दिन प्रदेश के कई जिलों के लिए मिला जुला रहा। आंधी-बारिश के कारण प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीेचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के 8 जिलों के आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ जिले शामिल हैं। वहीं 1 मई को जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव का अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है। जबकि कोटा, बारां और झालावाड़ में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

राजधानी जयपुर में कैसा रहा मौसम?

राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर तेज गर्मी रही। हालांकि सुबह कहीं-कहीं पर बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली। लेकिन दोपहर होते-होते पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार चला गया। वहीं हवा नहीं चलने के कारण दिनभर उमस भी रही। वहीं जोधपुर में बुधवार शाम को जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन में अधिकतम पारा 40 डिग्री के आसपास रहा।

चित्तौड़गढ़ रहा सबसे अधिक गर्म

वहीं बात करें बुधवार के तापमान की तो प्रदेश में चित्तौड़गढ़ सबसे अधिक गर्म रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि बाड़मेर में 42 डिग्री, जैसलमेर में 42.6 डिग्री, बीकानेर में 41.4 डिग्री, जोधपुर में 41.3 डिग्री और कोटा में भी 41.3 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः राजधानी जयपुर और अलवर में सुबह-सुबह बारिश, प्रदेश में हीटवेव के बीच IMD की भविष्यवाणी कर देगी खुश, जानें मौसम का पूरा हाल

जोधपुर-कोटा में रात में भी राहत नहीं

वहीं प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान कोटा और जोधपुर में रिकाॅर्ड किया गया। दोनों जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जोकि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जयपुर और प्रतापगढ़ में भी 25 से 27 डिग्री के बीच रात का तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः 5 और 8 साल की बच्चियों की शादी हो रही थी! जज ने घर से ही आदेश निकाला, जयपुर प्रशासन ने बीच में ही रुकवाई शादी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.