सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में ही.... राधामोहन दास अग्रवाल के बहरुपिए वाले बयान पर गहलोत का पलटवार

सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में ही.... राधामोहन दास अग्रवाल के बहरुपिए वाले बयान पर गहलोत का पलटवार
राजस्थान
27 Apr 2026, 04:21 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Ashok Gehlot on Sachin Pilot Radhamohandas Agarwal remark: सचिन पायलट पर बहरूपिये वाले बयान से बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने पूरे प्रदेश की सियासत में तहलका मचा दिया है। टोंक में उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम में टोंक के स्थानीय विधायक सचिन पायलट का नाम लिए बिना उन पर टिप्पणी की। इस पर अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तगड़ा पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सचिन पायलट की दोनों टांगें तो कांग्रेस में ही हैं।

'सचिन पायलट समझ गए कि उनकी गलती का अंजाम क्या होता है'

बंगाल चुनाव प्रचार कर जयपुर लौटे अशोक गहलोत ने मीडिया के सवाल पर कहा कि सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगी। अब वो जो भटके आएंगे, वो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर हमारे लोगों को। सचिन पायलट को भी पता चल गया है कि ऐसी गलती करने का अंजाम क्या हो गया है। वो समझ गए हैं, संभल गए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो हमें छोड़कर अब कभी नहीं जाएंगे। हमारी पूरी पार्टी अब उनके साथ एकजुट है।

'बेहरुपीये' बयान पर गहलोत ने फिर याद दिलाया 'मानेसर कांड'!@ashokgehlot51 @INCRajasthan @SachinPilot @BJP4Rajasthan pic.twitter.com/bK1riRDDMJ
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) April 27, 2026


'बहरुपिये को बना दिया है टोंक का विधायक'

बता दें कि राधामोहनदास अग्रवाल ने सचिन पायलट का नाम लिए बिना आज एक बहरुपिया टोंक का विधायक बन गया, वो आपके टोंक का निवासी नहीं है, वो आपके राजस्थान का भी नहीं है, फिर भी वो यहां का विधायक है। मैं भी यूपी का हूं। लेकिन यूपी का भगोड़ा नहीं हूं मैं, मैं यूपी से राजनीति कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश से कोई व्यक्ति यहां आ जाता है कि आप माला पहनाकर उन्हें बिठाए रहते हैं। उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और एक टांग तो पता नहीं कहां रहती हैं। आपने पता नहीं ये कौन सी परंपरा बना ली है।

ये भी पढ़ें- सचिन पायलट को बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा बहरूपिया, बिना नाम लिए कहा- वो ना तो टोंक का ना ही राजस्थान का

ये भी पढ़ें- 'राधामोहन अग्रवाल हमारे कान खींचते हैं', नितिन नबीन के कार्यक्रम में बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन





इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.