सचिन पायलट को बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा बहरूपिया, बिना नाम लिए कहा- वो ना तो टोंक का ना ही राजस्थान का

सचिन पायलट को बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा बहरूपिया, बिना नाम लिए कहा- वो ना तो टोंक का ना ही राजस्थान का
राजस्थान
27 Apr 2026, 02:39 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Radhamohan Das Agarwal on Sachin Pilot: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के टोंक में कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल ने सचिन पायलट पर अब तक का सबसे तीख वार किया है। उन्होंने सचिन पायलट का नाम लिए बिना तगड़ा कटाक्ष किया है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बहरुपिये को आपने टोंक का विधायक बना दिया।

जो टोंक का नहीं, राजस्थान का नहीं उसे बना दिया विधायक

राधामोहन अग्रवाल ने कहा कि आज एक बहरुपिया टोंक का विधायक बन गया, वो आपके टोंक का निवासी नहीं है, वो आपके राजस्थान का भी नहीं है, फिर भी वो यहां का विधायक है। मैं भी यूपी का हूं। लेकिन यूपी का भगोड़ा नहीं हूं मैं, मैं यूपी से राजनीति कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश से कोई व्यक्ति यहां आ जाता है कि आप माला पहनाकर उन्हें बिठाए रहते हैं। उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और एक टांग तो पता नहीं कहां रहती हैं। आपने पता नहीं ये कौन सी परंपरा बना ली है।

राधामोहन में सभा में बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता से कहा कि यहां इतनी गर्मी तो मैं तो बर्दाशत नहीं करता। इतनी गर्मी, इतनी उमस, इतना पसीना, आप यहां ये सब बर्दाश्त कर रहे हैं। ये दिखाता है कि बीजेपी के लिए आपके अंदर कितना प्रेम है।

ये भी पढ़ें- 'राधामोहन अग्रवाल हमारे कान खींचते हैं', नितिन नबीन के कार्यक्रम में बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

आखिर नितिन नबीन ने टोंक को ही क्यों दौरे के लिए चुना?

राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि टोंक बीजेपी का गढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव भी टोंक के बल पर जीते, हारे तो टोंक के नाते नहीं हारे हैं। बल्कि अन्य इलाकों में मत कम मिलने से पराजय हुई। टोंक का बीजेपीमय होना ये टोंक के नागरिकों की ही जानकारी नहीं है राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इसका अहसास है। 7 जिलों का कार्यलायों का उद्घाटन होना था, पाली भी इसमें है, नितिन नबीन ने इस पर कहा कि यूं तो सारा राजस्थान बीजेपी का है।

उन्होंने कहा कि भैरो सिंह से लेकर वसुंधरा तक बीजेपी और जनसंघ की सरकारें चली हैं। अब भजनलाल की सरकार है। लेकिन बीजेपी जितनी मजबूत टोंक में है उतनी कहीं नहीं है। इसलिए सबसे पहले टोंक जाऊंगा। इसलिए टोंक के कार्यलाय का उद्घाटन के ले यहां पर आकर फैसला लिया। यहां पर 4 विधानसभा हैं, मालपुरा है, निवाई है, देवली-उनियारा हैं, 4 में से 3 विधायक बीजेपी के हैं, पहले तो पूरे टोंक में बीजेपी के ही विधायक रहे हैं।

ये भी पढ़ें- क्यों इतना खास है नितिन नबीन का राजस्थान का दौरा, प्रदेश का क्या देने आ रहे हैं बीजेपी राष्ट्रीय


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.