'राधामोहन अग्रवाल हमारे कान खींचते हैं', नितिन नबीन के कार्यक्रम में बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

 'राधामोहन अग्रवाल हमारे कान खींचते हैं', नितिन नबीन के कार्यक्रम में बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़
राजस्थान
27 Apr 2026, 02:13 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Nitin Nabin Tonk Visit: टोंक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे को लेकर भव्य कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी राधामोहनदास अग्रवाल समेत कई दिग्गज नेता, स्थानीय विधायक समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

राधामोहन अग्रवाल तो मेरे कान खींचते हैं- मदन राठौड़

यहां नितिन नबीन के संबोधन से पहले कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभा में अपना भाषण दिया। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा वहीं अपनी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश प्रभारी राधामोहनदास अग्रवाल हमारे कान खींचते हैं। मेरे भी कान खींचते हैं। लेकिन वो पार्टी और हमारे भले के लिए होता है।

नाकारा-निकम्मे वाले भूल क्या ये दिन

मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत और पायलट के एक साथ फोटो खिंचाने पर कहा कि भूल गए क्या नाकारा-निकम्मे वाले दिन। कैसे पूर्व मुख्यमंत्री ने पायलट को नाकारा-निकम्मा घोषित कर दिया था। ये बातें कभी भूलाई नहीं जा सकती। ऐसे लोग कभी सुधरते नहीं, बदलते नहीं। अशोक गहलोत ने देश के विदेश मंत्री से कहा कि वो माफी मांगे कि पाकिस्तान को दलाल देश क्यों कहा? इनमें राष्ट्रभक्ति नहीं है। पाकिस्तान को दलाल कहने पर सबसे ज्यादा दर्द तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही हुआ।

ये भी पढ़ें- 'सभी VIP को बाहर निकालो, 12 बजे 5 बम फटने वाले हैं...', एक महीने में तीसरी बार विधानसभा को

पीएम मोदी को विदेशों ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान

मदन राठौड़ ने कहा कि जब पीएम मोदी विदेश यात्राओं पर जाते हैं तो लोग उनसे मिलने की कोशिश करते हैं उनके ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करते हैं। 30 से ज्यादा देशों ने उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। पहले के प्रधानमंत्रियों को तो विदेश में कोई पूछता तक नहीं था। पीएम मोदी आज के भारत की बात करते हैं। आम लोगों के बारे में सोचते हैं। उन्हें आवास देने की बात की, घर-घर शौचालय देने के बात की है। अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में मार गिराया था। ऑपरेशन सिंदूर में भारत में बैठे जवान ने यहां से बटन दबाकर रावलपिंडी में बैठे आतंकवादी और उनके केंद्र को खत्म कर दिया। जो आतंकवादी पैदा करते थे उनकी फैक्ट्री को खत्म कर दिया। वहां की जनता को नुकसान नहीं पहुंचाया। पहले सर्जिकल स्ट्राइक किया था, जिसमें भी यही किया था।

मदन राठौड़ ने कहा कि इसी तर्ज पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा काम करते थे। जब ये सीएम बने थे, तब यहां बिजली नहीं थी, तो उन्होंने लोगों को बिजली देने का काम किया। नोटबंदी कर बीजेपी सरकार ने नकली नोटों का व्यापार बंद किया। कई बड़े-बड़े रसूखदार इसमें पकड़े गए। कांग्रेस के मंत्री तक पकड़े गए। महिला आरक्षण पर मदन राठौड़ ने कहा कि भैरो सिंह शेखावत ने महिलाओं को आरक्षण दिया, वसुंधरा राजे ने पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में आरक्षण दिया, भजनलाल सरकार भी यही कर रही है पीएम मोदी जो बिल लेकर आए, कांग्रेस ने उसे पास नहीं होने दिया।

ये भी पढ़ें- क्यों इतना खास है नितिन नबीन का राजस्थान का दौरान, प्रदेश का क्या देने आ रहे हैं बीजेपी राष्ट्रीय


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.