बांसवाड़ा में देर रात युवक की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने फूंके आरोपियों के घर, पुलिस पर बरसाए पत्थर

बांसवाड़ा में देर रात युवक की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने फूंके आरोपियों के घर, पुलिस पर बरसाए पत्थर
राजस्थान
27 Apr 2026, 12:16 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Banswara murder violence: बांसवाड़ा में देर रात एक युवक की हत्या के बाद बवाल हो गया। मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में लोगों ने कई घरों को फूंक दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश की लेकिन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर बरसाएं। इसके बाद अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। इसके बाद हालात काबू में आए। पूरा मामला मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव का है। यहां रविवार 26 अप्रैल को देर शाम एक युवक पर हमला कर दिया। हमले के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस के अनुसार युवक पास के ही बस्सी आड़ा गांव का था। वह लड़की से मिलने के लिए टामटिया गांव आया था। इस दौरान उसके साथ यह घटना घटित हो गई।

आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित

युवक की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ युवती के घर पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने घरों में आग लगा दी। इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर बरसाए। मामले को लेकर मोटागांव थाना के एसएचओ रमेशचंद्र पाटीदार ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। घटना के एसपी सुधीर जोशी भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ेंः 'सभी VIP को बाहर निकालो, 12 बजे 5 बम फटने वाले हैं...', एक महीने में तीसरी बार विधानसभा को उड़ाने की धमकी

प्रेम प्रंसग से जुड़ा मामला

दरअसल पूरा मामला युवक के लड़की से मिलने का है। पुलिस ने बताया कि युवक टामटिया गांव में एक लड़की से मिलने पहुंचा था। जिस युवक की मौत हुई है वह बस्सी आड़ा गांव का था। लड़की से मिलने के दौरान उसे गांव के लोगों ने पकड़ लिया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की। फिर लड़के की हत्या कर दी। इसके बाद युवक के परिजन टामटिया गांव पहुंचे और लड़की के घर और आसपास के घरों में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार लोगों ने घर के बाहर खड़ी बाइकों को भी फूंक दिया। गांव में कई लोगों से भी मारपीट की।

ये भी पढ़ेंः क्यों इतना खास है नितिन नबीन का राजस्थान का दौरान, प्रदेश का क्या देने आ रहे हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.