क्यों इतना खास है नितिन नबीन का राजस्थान का दौरा, प्रदेश का क्या देने आ रहे हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राजस्थान के टोंक से जनता की नब्ज टटोलेंगे। टोंक से तो वे 7 जिलों में बीजेपी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली, बाड़मेर में नए कार्यालय खुल रहे हैं। वहीं दौसा और जालोर में नए जिला कार्यालयों की आधारशिला रखी जाएगी। इसके बाद वे दोपहर में ढाई बजे जयपुर एयरपोर्ट आएंगे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं शाम को 6 बजे वे जयपुर के ही जयपुर कार्यालय आएंगे जहां पर राज्य पदाधिकारियों और मोर्चा राज्य अध्यक्षों के साथ बैठक होगी।
कितना अहम है नितिन नबीन का दौरा?
यहां सबसे बड़ी समझने वाली बात ये है कि नितिन नबीन का दौरा टोंक से ही क्यों हो रहा है? इस पर जानकार कहते हैं कि टोंक का नाम सुनते ही आपके मन में सचिन पायलट की छवि आती है। बस इसी छवि को तोड़ने के लिए बीजेपी ने ये कदम उठाया है। टोंक सिर्फ पायलट की ही नही बल्कि कांग्रेस का भी पारंपरिक गढ़ माना जाता है। यानी 2028 की तैयारी बीजेपी ने शुरू कर दी है और कांग्रेस के गढ़ से इसकी शुरूआत कर दी है। क्योंकि क्राइम के मामले में और सांप्रदायिक हिंसा के मामले में टोंक राजस्थान में सबसे ऊपर ही रहता है। ऐसे में बीजेपी इस जिले पर अपना कब्जा करना चाहती है।
ये भी पढ़ें- सीएम भजनलाल शर्मा की फिर फिसली जुबान, सीजेआई सुर्यकांत को बताया 'भारत सरकार के मुख्य न्यायाधीश'
बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूती देने का फोकस
इधर नितिन नबीन को जबसे बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है उनका फोकस अब ऊपरी नहीं बल्कि सबसे निचले स्तर पर है। जहां से वो बूथ लेवल पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत कर सकें और पार्टी के लिए जमीन तैयार सकें। यहां भी नितिन नबीन यही कर सकते हैं। इसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी, जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाने पर काम हो सकता है।
नितिन नबीन के बहाने बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
टोंक में नितिन नबीन का आना, चुनाव से पहले बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन की शुरुआत कहा जा रहा है। क्योंकि टोंक में तो वे सचिन पायलट को टक्कर देने आ रहे हैं लेकिन असली खेल तो जयपुर में होगा। यहां पर भव्य स्वागत कार्यक्रम और फिर प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों और नेताओं के साछ बैठकर चर्चा करना इसे काफी खास बना रहा है।
ये भी पढ़ें- दिव्या मदेरणा को दलाई लामा से मिला पवित्र ‘ओडू’ आशीर्वाद: आखिर क्यों चर्चा में है दिव्या की ये तस्वीर, क्या है ये 'ओडू' आशीर्वाद?
इस लिंक को शेयर करें


