'सभी VIP को बाहर निकालो, 12 बजे 5 बम फटने वाले हैं...', एक महीने में तीसरी बार विधानसभा को उड़ाने की धमकी

'सभी VIP को बाहर निकालो, 12 बजे 5 बम फटने वाले हैं...', एक महीने में तीसरी बार विधानसभा को उड़ाने की धमकी
राजस्थान
27 Apr 2026, 11:50 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक महीने में यह तीसरी बार है जब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिए मिली है। हालांकि इससे पहले जब धमकी मिली थी तो कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। फिलहाल विधानसभा के कर्मचारियों को सतर्कता बरतते हुए भवन के बाहर ही रोका जा रहा है। धमकी भरे मेल में लिखा है- दोपहर 12 बजे विधानसभा में 5 सिलिकाॅन 100 बेस आरडीएक्स बम फटने वाले हैं। यह कोई मजाक नहीं है, सभी वीआईपी को तुरंत बाहर निकालें।

धमकी के बाद बम निरोधक दस्ते की टीम, पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें के इससे पहले 24 को भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बता दें के इससे पहले 24 को भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

24 अप्रैल को आए मेल में लिखा था दिल्ली विधानसभा में पहले ही 4 साइनाइड बम लगा दिए हैं। चेन्नई से लिट्टे और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित 2 युवकों को जयपुर लाया गया है। वे अपनी साड़ियों और कमीजों के नीचे जैकेट पहने होंगे। जब वे विधानसभा के करीब पहुंचेंगे तो 4 बमों में लगा जीपीएस अपने आप सक्रिय हो जाएगा और ब्लास्ट होंगे। बम सक्रिय करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यदि बम को निष्क्रिय कर दिया गया तो दोनों युवक बेल्ट बम पहने होंगे। यह हमला ठीक वैसे ही होगा जैसे राजीव गांधी की हत्या में इस्तेमाल किया गया था।

ये भी पढ़ेंः क्यों इतना खास है नितिन नबीन का राजस्थान का दौरान, प्रदेश का क्या देने आ रहे हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व सीएम गहलोत बोले- ऐसी धमकियां कौन दे रहा

बता दें कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भी हाईकोर्ट, स्टेडियम और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले सीएम को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि टेक्नीकली इतना डवलपमेंट होने के बाद भी यह अभी तक पता क्यों नहीं लग पा रहा है कि ऐसी धमकियां कौन दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, गोताखोरों ने बाहर निकाले शव


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.