बाड़मेर में बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 20 गंभीर घायल

Barmer school bus accident: बाड़मेर के बायतु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नेशनल हाइवे- 25 पर बच्चों से भरी एक स्कूल बस को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बस को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बस को 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे अलग-अलग गांवों से बच्चों को लेकर बायतु स्थित स्कूल जा रही थी। इस दौरान बस में करीब 36 से 50 बच्चे थे। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बच्चे सीटों के नीचे फंस गए।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस की अपील तक को कोर्ट ने किया था खारिज, पंचायत चुनाव पर गहलोत ने की BJP की घेराबंदी
9 गंभीर घायल छात्र बालोतरा रेफर
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर फंसे हुए बच्चों को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी देते हुए बायतु के थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि हादसे में घायल हुए 20 बच्चों में से 9 की हालत गंभीर थी जिन्हें बालोतरा रेफर किया गया। इसमें से विरधाराम पुत्र पूराराम को जोधपुर रेफर किया गया था लेकिन हाॅस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः महिला आरक्षण पर बीजेपी को जवाब देने उतरेंगी कांग्रेस की महिला नेता, जानिए लिस्ट में किसका-किसका नाम
इस लिंक को शेयर करें

