तो ऐसे बचेगा अब सरकारी खर्चा, प्राइवेट जगहों पर नहीं होंगे सरकार के कार्यक्रम

तो ऐसे बचेगा अब सरकारी खर्चा, प्राइवेट जगहों पर नहीं होंगे सरकार के कार्यक्रम
राजस्थान
09 Apr 2026, 11:58 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

राजस्थान सरकार अब अपना खर्च करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। अब सरकारी कार्यक्रम किसी प्राइवेट होटल, हॉल या किसी निजी जगह पर नहीं किए जाएंगे। ये सारे कार्यक्रम सरकारी भवनों में ही निपटाए जाएंगे। फिर भी अगर किसी प्राइवेट जगह पर कार्यक्रम कराना है तो इसके लिए एक कमेटी के मंजूरी लेनी होगी जिसके अध्यक्ष मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास हैं।

निजी जगहों पर कार्यक्रम के लिए लेनी होगी मुख्य सचिव की परमिशन

राजस्थान की भजनलाल सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सरकार के खर्चे को कम करना है। इसके लिए सरकार की तरफ से लिखित में आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें लिखा गया है कि “राज्य सरकार के कई विभागों, निगमों, स्वायत्तशाषी संस्थाओं PSUs के समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम, प्रदर्शनीयों, सेमीनार समारोह आदि का आयोजन किया जाता है।“

“इन कार्यक्रमों के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और राज्य सरकार के अधीनस्थ संस्थाओं के पास जरूरी सुविधा सम्पन्न भवन, कान्फ्रेंस हाल जैसे- RIC, कांन्सटिट्यूशन क्लब, IGPRS, HCMरीपा, SIAM दुर्गापुरा में उपलब्ध है। इसलिए ये जरूरी है कि इस तरह के सभी आयोजन जहां तक संभव हो, राजकीय भवन या फिर राजकीय संस्थाओं के अधीन भवनों में किए जाएं। इससे राज्य सरकार के विकसित की गईं इन सुविधाओं का इस्तेमाल हो सकेगा और राजकीय निधियों का जरूरी खर्त रोका जा सकेगा।“

“इसलिए ये निर्देश दिया जाता है कि अब आदे से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, निगमों, स्वायत्तशाषी संस्थाओं, आयोगों के कार्यक्रम, प्रदर्शनी, समारोह, बैठक, सेमीनार राज्य सरकार या फिर राज्य सरकार के अधीनस्थ संस्थाओं के पास उपलब्ध भवन कान्फ्रेंस हॉल में किए जाएं। अगर फिर भी किसी निजी जगह पर कार्यक्रम जरूरी है तो मुख्य सचिव से परमिशन लें।“

ये भी पढ़ें- छात्रसंघ चुनाव को लेकर अब होगा बड़ा आंदोलन, राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दी 'धमकी'

ये भी पढ़ें- टोंक रोड में जाम से मिलेगी निज़ात, दो घंटे की दूरी आधे घंटे में होगी पूरी, जानिए जयपुर मेट्रो फेज़-2 की खास बातें

-


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.