भिवाड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढहा घर, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, हालत गंभीर

भिवाड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढहा घर, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, हालत गंभीर
राजस्थान
30 Apr 2026, 11:48 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Bhiwadi Cylinder Blast: अलवर के भिवाड़ी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। कस्बे के साथलका गांव में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में परिवार के 7 सदस्य बुरी तरह झुलस गए। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते ही पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं धुंआ भर जाने के कारण आसपास के लोग भी काफी देर बचाने नहीं जा पाए। धमाके के कारण आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाला और हाॅस्पिटल में एडमिट कराया।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: जोधपुर-कोटा में जमकर बरसे बादल, आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

गैस रिसाव के कारण हुआ ब्लास्ट

इस घटना में 35 साल के राम सिंह, पत्नी ममता और उनके पांच बच्चे काजल, भुवेश, किशनवती, छगन और पंकज बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को भिवाड़ी जिला हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने सातों को अलवर रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस का बयान भी सामने आया है। फेज थर्ड थाना पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला गैस रिसाव का है। आगे की स्थिति जांच के बाद ही कही जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः CMO अधिकारी की दबंगई, युवक का नहीं बनने दे रहा मकान, अधिकारियों से फोन करवा कर बना रहा दबाव, जानें पूरा मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.