CMO अधिकारी की दबंगई, युवक का नहीं बनने दे रहा मकान, अधिकारियों से फोन करवा कर बना रहा दबाव, जानें पूरा मामला

CMO अधिकारी की दबंगई, युवक का नहीं बनने दे रहा मकान, अधिकारियों से फोन करवा कर बना रहा दबाव, जानें पूरा मामला
राजस्थान
29 Apr 2026, 03:00 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

एक कहावत तो आपने सुनी होगी जब बाड़ ही खेत को खाएगा तो खेत की रक्षा कौन करेगा? राजधानी जयपुर में तैनात अधिकारी अपने कामों से आम लोगों को राहत देने की बजाय उनके लिए परेशानी खड़ी करने का काम कर रहे हैं। मामला सीएम भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर का है। यहां रहने वाले जयप्रकाश अग्रवाल अपना घर बनवा रहे हैं लेकिन उनके पड़ोसी उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं। पड़ोसी के इस काम में ढाल बनने का काम सीएमओ में एसओ के पद पर तैनात कुलदीप सिंह कर रहे हैं। इसके बाद अब इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने सांगानेर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

निगम-हाउसिंग बोर्ड के अफसरों ने भी धमकाया

थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर के अनुसार जयप्रकाश अग्रवाल के घर के पास पिछले 20 साल से एक अवैध कारखाना संचालित हो रहा है। जिसके गंदे पानी के रिसाव के कारण जयप्रकाश का मकान जर्जर हो गया। इसके बाद जयप्रकाश ने मकान को लेकर हर्जाना मांगा। लेकिन हर्जाना देने की बजाय कारखाना मालिक ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए जयप्रकाश को धमकाना शुरू कर दिया। कारखाना मालिक ने इस मामले में सीएमओ में एसओ के पद पर तैनात कुलदीप सिंह से पीड़ित व्यक्ति को फोन करवाया। इतना ही नहीं कुलदीप सिंह ने इसके बाद अलग-अलग विभागों जैसे हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम के अफसरों से पीड़ित व्यक्ति को फोन करवाया।

ये भी पढ़ेंः कोटा के सिटी माॅल में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक, जनहानि पर सामने आया बड़ा अपडेट

पीड़ित ने दर्ज करवाया मामला

जब पीड़ित जयप्रकाश ने अपना मकान बनवाना शुरू किया तो कारखाना मालिक ने घर का निर्माण कार्य रुकवा दिया और गाली-गलौज की। इसके बाद पीड़ित हाउसिंग बोर्ड के आॅफिस पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पाया कि पीड़ित ओमप्रकाश नियमानुसार अपना मकान बनवा रहे हैं। पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट में लिखा कि अगर हमें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार बलवीर सिंह, मुकेश सिंह और एसओ कुलदीप सिंह होंगे।

जिन अधिकारियों पर लोगों की समस्या को हल करने की जिम्मेदारी है अब वे ही गलत लोगों का साथ देने लगेंगे तो सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना यह है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है?

ये भी पढ़ेंः धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, आनन-फानन में कई यात्री कोच से कूदे, जानें पूरा मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.