राजस्थान विधानसभा-हाईकोर्ट, बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ये हो क्या रहा है?

Rajasthan Bomb Threat: एक बार फिर से राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। सिर्फ हाईकोर्ट ही नहीं बल्कि जयपुर स्थित विधानसभा भवन और बीकानेर (Bikaner) में कोर्ट को भी बम धमाके की धमकी मिली है। लगातार इन धमकियों के बाद विधानसभा औऱ अदालतों में तुरंत बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचे। पूरी इमारत को खाली कराया गया और कोने-कोने में चप्पे-चप्पे पर छानबीन हुई लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कुछ हाथ नहीं लगा।
बीकानेर में कोर्ट को धमकी
बीकानेर कोर्ट (Bikaner Court) की ऑफिशियल मेल ID पर 12 अप्रैल की रात साढ़े 9 बजे पर एक मेल आया। इस मेल में तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सज़ा वाले मामले का जिक्र किया गया। इसमें लिखा गया कि “बांग्लादेश के अबू सईद केस से लेकर तमिलनाडु के साथनकुलम में बेनिक्स और जयराज केस तक और यहां तक कि तमिलनाडु के हालिया अजित कुमार कस्टोडियल केस में भी, जिन पुलिसवालों को सजा मिली, वे असल में बेकसूर थे। आपकी अदालत में हुआ ये धमाका चेन्नई पुलिस सुधार लाने के लिए, पूरे भारत खासकर तमिलनाडु पुलिस बल में 1979 के नैनार दास पुलिस कांस्टेबल यूनियन की सिफारिशों को लागू करने के लिए एक सबक बने।
जयपुर हाईकोर्ट और विधानसभा को भी धमकी
जयपुर के विधानसभा (Rajasthan Vidhansabha) और हाईकोर्ट को भी बम की धमकी मिली। सुबह 11 बजे विधानसभा सचिवालय को एक मेल आया जिसमें लिखा गया कि 3 घंटे में विधानसभा परिसर को खाली करा लो, यहां RDX धमाका होने वाला है। जिसके बाद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और फॉरेंसिंक टीम ने छानबीन की लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसी तरह हाईकोर्ट में भी छानबीन की गई लेकिन हालात पहले जैसे ही।
ये भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव: 30 करोड़ रुपए का पंचायती ‘खेल’? चुनाव हुए ही नहीं, और बहा दिया सारा पैसा
ये भी पढ़ें- JJM घोटाले में सुबोध अग्रवाल ने लिया सुधांशु पंत का नाम, पूर्व मुख्य सचिव पर घूमेगी जांच की सुई?
इस लिंक को शेयर करें

