JJM Scam Case: रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, एसीबी की रिमांड पर कोर्ट ने दिया ये आदेश

JJM Scam Case: रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, एसीबी की रिमांड पर कोर्ट ने दिया ये आदेश
राजस्थान
15 Apr 2026, 01:34 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

जेजेएम घोटाला मामले में आज एक बार फिर रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट में एसीबी ने दो दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन अग्रवाल के वकील ने रिमांड का विरोध किया। कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके साथ ही अग्रवाल ने जेल में जान का खतरा बताते हुए अलग सेल में रखने की एप्लिकेशन भी दी है।

कोर्ट रूम में एसीबी अधिकारियों और सुबोध अग्रवाल के बीच जमकर बहस हुई। अग्रवाल ने जज के सामने एसीबी अधिकारियों से कहा कि आप मीडिया में कह रहे हैं मैंने सवालों के जवाब नहीं दिए, मैंने आपके कौनसे सवालों के जवाब नहीं दिए। इससे पहले सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था, जहां पर कोर्ट ने उनको 2 दिन की रिमांड पर भेजा था।

ये भी पढ़ेंः 20 लाख में हिस्ट्रीशीटर से डील, ऑडियो वायरल होने पर नागौर डीएसटी टीम लाइन हाजिर, 2 काॅन्स्टेबल सस्पेंड

जिसमें पैसा लिया उसकी जांच क्यों नहीं कर रहे

पेशी पर ले जाते समय मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैंने जांच में पूरा सहयोग किया है। फाइनेंस कमेटी के 37 मामलों में से केवल 4 उनके कार्यकाल के हैं जबकि 33 मामले उनसे पहले के अधिकारी के हैं। जिसकी राशि करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले 10 अप्रैल को जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था तो उन्होंने कहा कि जिसमें पैसा नहीं लिया उसका नाम ले रहे हो, जिसमें पैसा लिया उसकी जांच नहीं कर रहे हैं। बता दें कि सुबोध अग्रवाल 18 अप्रैल 2022 से 17 मई 2023 तक इस पद पर रहे।

ये भी पढ़ेंः प्रेम संबंधों में हुई हत्या, BAP नेता अशोक निनामा के भाई के मर्डर पर बड़ा खुलासा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.