‘वो तो सुबह लस्सी लेकर आ गया’...जब धर्मेंद्र प्रधान ने याद किया ‘राबड़ी’ किस्सा

‘वो तो सुबह लस्सी लेकर आ गया’...जब धर्मेंद्र प्रधान ने याद किया ‘राबड़ी’ किस्सा
राजस्थान
01 May 2026, 03:03 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

राजस्थान में राबड़ी सिर्फ भोजन की नहीं बल्कि राजस्थान के लोगों की, यहां की संस्कृति की, यहां की परपंरा की जान है, पहचान है। यहां पर राबड़ी को भोजन में 56 भोग के बराबर माना जाता है। इस राबड़ी को लेकर की देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक किस्सा शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें राबड़ी खाने का मौका मिला लेकिन वो चूक गए।

राबड़ी की जगह ले आए लस्सी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक कार्यक्रम के दौरान ये एक्सपीरिएंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार जैसलमेर दौरे के दौरान उनके साथ CM भजनलाल मौजूद थे। दोनों बाडमेर के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। प्रधान ने मुस्कुराते हुए बताया कि रात में सर्किट हाउस के कर्मचारी ने सुबह के नाश्ते के लिए पूछा—क्या लेंगे? जब उन्होंने कहा “जो बन जाए, वही दे देना”, तो जवाब मिला—“राबड़ी बना दें क्या?”

प्रधान ने बताया कि उस समय उन्हें लगा कि सुबह-सुबह मीठी राबड़ी कैसे खाई जाएगी वो भी दूध वाली, वो भी इतनी गर्मी में। लेकिन अगले दिन कर्मचारी राबड़ी की जगह लस्सी लेकर आ गया। जब प्रधान ने पूछा कि राबड़ी कहां है, तो उसने कहा कि “साहब, यहां बहुत गर्मी होती है, आपके लिए यही ठीक है।”

ये भी पढ़ें- अधिकारियों के समर्थन में उतरा संगठन, अब तक 3 गिरफ्तार...जानिए श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप

मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस किस्से के ज़रिए कहा कि राजस्थान की पहचान नवाचार, कौशल और व्यवहारिक समझ से है। उन्होंने राज्य को ‘इनोवेटिव’ और ‘स्किल स्टेट’ बताते हुए इसकी सांस्कृतिक खूबसूरती की भी सराहना की।

राजस्थान की छवि पर सकारात्मक टिप्पणी

प्रधान ने कहा कि यहां के स्थानीय लोगों की समझ, मौसम के हिसाब से खानपान में बदलाव की है। इसके साथ ही अपने यहां आए हुए मेहमानों का स्वागत-सम्मान ही राजस्थान की असल पहचान है। उन्होंने इसे देश के उन राज्यों में शामिल बताया जो परंपरा और आधुनिकता का बेजोड़ उदाहरण हैं।

ये भी पढ़ें- मजदूरों के लिए Ex CM अशोक गहलोत ने कर दी कौन सी मांग, CM भजनलाल को लिख दिया लेटर


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.