धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, आनन-फानन में कई यात्री कोच से कूदे, जानें पूरा मामला

धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, आनन-फानन में कई यात्री कोच से कूदे, जानें पूरा मामला
राजस्थान
29 Apr 2026, 01:26 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Dholpur train coach fire incident: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टेशन से गुजर रही ट्रेन नंबर 15549 के एक कोच में अचानक आग लग गई। आग कोच के पहियों में लगी थी। इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन की खिड़कियों से नीचे कूदने लगे। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन स्टेशन से गुजर रही थी।

पाॅइट्समैन की सतर्कता से टला हादसा

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात पाॅइट्समैन ने देखा कि ट्रेन के एसी कोच के पहियों से चिंगारी निकल रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत लाल झंडी दिखाई तो ट्रेन रुक गई। जैसे आग की लपटें तेज हुई अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ऐसे में ट्रेन के रुकने से पहले ही कुछ यात्री गेट से नीचे कूदने लगे। हालांकि इस दौरान गनीमत रही कि कोई दूसरी ट्रेन स्टेशन से नहीं गुजर रही थी नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

ये भी पढ़ेंः राजधानी जयपुर और अलवर में सुबह-सुबह बारिश, प्रदेश में हीटवेव के बीच IMD की भविष्यवाणी कर देगी खुश, जानें मौसम का पूरा हाल

जानें क्यों लगी आग?

सूचना पर स्टेशन मास्टर रामवीर मीना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र के जरिए आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ब्रेक जाम होने के कारण पहियों से पहले चिंगारी उठीं और फिर उसमें आग लग गई। रेलवे की तकनीकी टीम ने खराबी को दूर किया इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

ये भी पढ़ेंः बहरुपिये से शुरु टांगों से होते हुए मानेसर कांड पर जा अटका ये सियासी बवाल, पायलट-गहलोत के पलटवार के बाद अब कूदे गजेंद्र शेखावत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.