बहरुपिये से शुरु टांगों से होते हुए मानेसर कांड पर जा अटका ये सियासी बवाल, पायलट-गहलोत के पलटवार के बाद अब कूदे गजेंद्र शेखावत

राजस्थान के टोंक में बीते दिन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से जो सियासी हंगामा शुरू हुआ वो अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुद्दा ये नहीं था कि नितिन नबीन टोंक में आए, जयपुर आए और फिर चले गए। मुद्दा तो बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने दिया था सचिन पायलट पर बहरूपिये वाली टिप्पणी करके। जिसके बाद इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान फिर शाम को सचिन पायलट का आया और फिर अब इसमें गजेंद्र सिंह शेखावत भी कूद गए हैं। उन्होंने मानेसर कांड का ठीकरा अशोक गहलोत पर ही फोड़ दिया।
क्या कहा शेखावत ने?
गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत के सचिन पायलट के बचाव में दिए गए बयान पर शेखावत ने कहा कि मानेसर कांड के रचनाकार गहलोत ही हैं। उसके डायरेक्ट भी गहलोत ने ही किया। अशोक गहलोत खुद इस मानेसर कांड को भूलने नहीं देना चाहते। ना ही वो अपनी पार्टी के सदस्यों को ये बात भुलाना चाहते हैं। मैं ने उस वक्त ही यही कहा था और आज भी यही कह रहा हूं। सचिन पायलट तो बस उस वक्त एक मोहरा थे। अशोक गहलोत तो इस पर आगे भी बोलते रहेंगे।
'बेहरुपीये' बयान पर गहलोत ने फिर याद दिलाया 'मानेसर कांड'!@ashokgehlot51 @INCRajasthan @SachinPilot @BJP4Rajasthan pic.twitter.com/bK1riRDDMJ
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) April 27, 2026
क्या कहा था Ex CM गहलोत ने?
बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के सचिन पायलट को बहरुपिए वाले बयान पर पलटवार करते हुए पायलट का बचाव किया। जिसमें उन्होंने कहा कि सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगी। अब वो जो भटके आएंगे, वो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर हमारे लोगों को। सचिन पायलट को भी पता चल गया है कि ऐसी गलती करने का अंजाम क्या हो गया है। वो समझ गए हैं, संभल गए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो हमें छोड़कर अब कभी नहीं जाएंगे। हमारी पूरी पार्टी अब उनके साथ एकजुट है।
राधा मोहन दास अग्रवाल ने पायलट को बताया 'बहरूपिया' !@SachinPilot @INCRajasthan @BJP4Rajasthan #Politics pic.twitter.com/YfcAjr4X66
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) April 27, 2026
टोंक में पायलट को बहरुपिया बोले थे राधामोहन अग्रवाल
टोंक में नितिन नबीन के कार्यक्रम में बीजेपी प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने सचिन पायलट का नाम लिए बिना कहा था कि आज एक बहरुपिया टोंक का विधायक बन गया, वो आपके टोंक का निवासी नहीं है, वो आपके राजस्थान का भी नहीं है, फिर भी वो यहां का विधायक है। मैं भी यूपी का हूं। लेकिन यूपी का भगोड़ा नहीं हूं मैं, मैं यूपी से राजनीति कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश से कोई व्यक्ति यहां आ जाता है कि आप माला पहनाकर उन्हें बिठाए रहते हैं। उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और एक टांग तो पता नहीं कहां रहती हैं। आपने पता नहीं ये कौन सी परंपरा बना ली है।
खुदको 'बहरूपिये' कहे जाने पर पायलट का पलटवार!@SachinPilot @INCRajasthan #Congress #Politics #RajasthanNews pic.twitter.com/480fPH4h4l
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) April 28, 2026
सचिन पायलट ने भी दिया एक जवाब
सचिन पायलट से जब मीडिया ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बहरुपिये वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अग्रवाल से मेरी मुलाकात नहीं हुई ना मैं उन्हें जानता हूं, लेकिन वो मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों रखते हैं, मैं पूछूंगा उनसे जब मिलूंगा तो। संगठन का काम करना चाहिए। बात को रखना चाहिए। बाकी राजनीति में बेहतर ये है रहता है कि टीका-टिप्पणी एक स्तर की होनी चाहिए। अपने विरोधियों को कम नहीं आंकना चाहिए, उन्हें सम्मान देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सचिन पायलट को बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा बहरूपिया, बिना नाम लिए कहा- वो ना तो टोंक का ना ही राजस्थान का
ये भी पढ़ें- सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में ही.... राधामोहन दास अग्रवाल के बहरुपिए वाले बयान
इस लिंक को शेयर करें

