राजधानी जयपुर और अलवर में सुबह-सुबह बारिश, प्रदेश में हीटवेव के बीच IMD की भविष्यवाणी कर देगी खुश, जानें मौसम का पूरा हाल

राजधानी जयपुर और अलवर में सुबह-सुबह बारिश, प्रदेश में हीटवेव के बीच IMD की भविष्यवाणी कर देगी खुश, जानें मौसम का पूरा हाल
राजस्थान
29 Apr 2026, 12:59 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather News: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज 15 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी जयपुर, अलवर, दौसा में सुबह से ही बारिश कहीं-कहीं पर बारिश हो रही है। पश्चिम यानी मरूस्थलीय क्षेत्र से चलने वाली हवाओं का प्रभाव कम होने के कारण भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि प्रदेश के दक्षिण और पश्चिमी जिलों में आज भी हीटवेव की संभावना है। अगले 3-4 दिनों तक गरज के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चलेंगी। उधर मई के पहले सप्ताह में प्रदेश में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश भी होती रहेगी।

जानें अगले दो दिन कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, नागौर, अलवर, दौसा, चूरू, सीकर, धौलपुर, करौली, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर में बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 अप्रैल यानी कल राजधानी जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बांरा, सवाई माधोपुर में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Weather update: राजस्थान में चरम पर गर्मी, आंधी-बूंदाबांदी के बावजूद उमस कम नहीं, जानिए कब मिलेगी राहत

फलौदी रहा सबसे गर्म

वहीं बात करें मंगलवार के मौसम की तो प्रदेश में फलौदी सबसे अधिक गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बाड़मेर में 43 डिग्री और चूरू में 42 डिग्री और कोटा में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया। जोधपुर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि बीकानेर में 42.5 रहा। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश शहरों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री के पार रहा। जबकि रात में सबसे अधिक तापमान जोधपुर में रहा। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जयपुर में भी न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः बहरुपिये से शुरु टांगों से होते हुए मानेसर कांड पर जा अटका ये सियासी बवाल, पायलट-गहलोत के पलटवार के बाद अब कूदे गजेंद्र शेखावत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.