धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, गोताखोरों ने बाहर निकाले शव

राजस्थान के धौलपुर से दुखद खबर सामने आई है। यहां मनिया थाना क्षेत्र के गडाईच गांव में पार्वती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार का दिन होने से एक दर्जन से अधिक बच्चे नहाने के लिए गांव के पास में ही स्थित पार्वती नदी पर गए थे। कुछ बच्चे किनारे पर खेल रहे थे जबकि कुछ नदी में नहा रहे थे। इस दौरान 3 बच्चे नहाते हुए गहरे पानी में चले गए। इसके बाद पास में खेल रहे बच्चों से शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग में आग लगी या लगाई गई? लिग्नाईट रेट स्कैम की फाइलें जलकर राख, जानें पूरा मामला
गोताखोरों ने निकाले शव
पानी में डूबने से 12 वर्षीय सोनम पुत्री रघुवीर, 14 वर्षीय निशु पुत्री भूरी सिंह और 12 वर्षीय भूरा पुत्र रामबरन की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को घटना की जानकारी दी। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला और माॅच्र्यूरी पहुंचाया। हादसे के बाद सीओ खलील अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि गहरे पानी में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में हीटवेव से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी, बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट
इस लिंक को शेयर करें

