राजस्थान में हीटवेव से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी, बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट

राजस्थान में हीटवेव से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी, बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट
राजस्थान
26 Apr 2026, 04:16 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान में गर्मी गजब का कहर ढहा रही है। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान कामकाजी लोगों को फिलहाल सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दोपहर होते-होते लू सबसे अधिक परेशान करती है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से खुशखबरी मिली है। शनिवार दोपहर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मरूस्थलीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन में 15 से अधिक जिलोें में बारिश का अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार आज गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के 16 शहरों में लू चलने का अलर्ट है। इसमें अधिकांश जिले उत्तरी-पूर्वी राजस्थान के हैं। जिसमें अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा, करौली, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, जैसलमेर, नागौर और फलोदी शामिल हैं।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में शनिवार को बाड़मेर सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं 25 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन में 15 से अधिक जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः झुंझुनूं में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

27 अप्रैल को 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, डीग, भरतपुर, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, नागौर, फलोदी में बारिश होने की संभावना है। वहीं 28 अप्रैल को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हो सकती है। जिसमें पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के जिले शामिल हैं। वहीं 29 अप्रैल को भी प्रदेश के 17 जिलो में बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग में आग लगी या लगाई गई? लिग्नाईट रेट स्कैम की फाइलें जलकर राख, जानें पूरा मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.