कोटा के सिटी माॅल में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक, जनहानि पर सामने आया बड़ा अपडेट

Kota City Mall fire news: कोटा के सिटी माॅल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर माॅल में मौजूद दुकानदार और खरीदारी करने आए लोग आनन-फानन में नीचे उतरे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। जानकारी के अनुसार आग पहली मंजिल पर स्थित एक दुकान में लगी थी और देखते ही देखते वह माॅल के एक हिस्से में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ऐहतियात के तौर पर पास में स्थित एक कोचिंग संस्थान को भी आनन-फानन में खाली करवा लिया गया।
बंद थी अधिकतर दुकानें
जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह होने की वजह से माॅल में भीड़ कम थी और सभी दुकानें भी नहीं खुली थी। फायरकर्मियों की मानें तो माॅल के एक हिस्से में स्थित 5 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
ये भी पढ़ेंः धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, आनन-फानन में कई यात्री कोच से कूदे, जानें पूरा मामला
जानें क्या बोले एसपी
अग्निकांड की जानकारी के बाद मौके पर एसपी भी पहुंचे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह का वक्त होने के कारण माॅल पूरी तरह खुला नहीं था। ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। ऐहतियात बरतते हुए आसपास के कोचिंग संस्थान को खाली करा लिया गया है। आग बुझाने के लिए नगर निगम और अग्निशमन विभाग की दमकलें मौके पर पहुंची थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ेंः राजधानी जयपुर और अलवर में सुबह-सुबह बारिश, प्रदेश में हीटवेव के बीच IMD की भविष्यवाणी कर देगी खुश, जानें मौसम का पूरा हाल
इस लिंक को शेयर करें

