रेल मंत्री ने जोधपुर को दी एक और बड़ी सौगात, 850 करोड़ से विकसित होगा ये ऐतिहासिक रेलखंड

Jodhpur Bilara rail line project: रेल मंत्रालय ने जोधपुर-बिलाड़ा रेल लाइन को अब रास तक विस्तार करने का बड़ा फैसला लिया है। फिलहाल रेल मंत्रालय को सर्वे के बाद डीपीआर भेजी गई है। इस परियोजना के तहत बिलाड़ा से जैतारण होते हुए रास तक नई ब्राॅडग्रेज लाइन बिछाई जाएगी। इस योजना की लागत करीब 850 करोड़ रुपये आएगी। फिलहाल विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चालू कर दी गई है।
बता दें कि इस रेललाइन को जैतारण, निंबोल और टूकड़ा होते हुए रास से जोड़ा जाएगा। वहीं रास पहले ही ब्यावर रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य अधिकारी के अनुसार ब्यावर से मारवाड़ जंक्शन होते हुए जोधपुर पहुंचने में 191 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। नए मार्ग के बाद यह दूरी घटकर 133 किमी. रह जाएगी।
ये भी पढ़ेंः जयपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1800 करोड़ में बिछेगी नई पाइप लाइन, शटडाउन से मिलेगी राहत
जानें रेलखंड का इतिहास
गौरतलब है कि इस रेलखंड के निर्माण से विकास को गति मिलेगी। साल 1905 में पीपाड़ रोड और बिलाड़ा को जोड़ने के लिए नेरो गेज लाइन शुरू की गई। इसके बाद 1997 में इसे हटा दिया गया। वहीं 2008 में इसे ब्राॅडगेज में परिवर्तित कर दिया गया। मामले में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह परियोजना देश और क्षेत्र के लिए बड़ी ही महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। क्योंकि इस क्षेत्र में लाइमस्टोन और सीमेंट उद्योग की भरमार है। जिसके कारण क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः दिमागी बुखार, चांदीपुरा वायरस या कुछ और... सलूंबर में बच्चों की मौत की वजह क्या?
इस लिंक को शेयर करें

