दिमागी बुखार, चांदीपुरा वायरस या कुछ और... सलूंबर में बच्चों की मौत की वजह क्या?

Salumber children deaths cause Rajasthan: उदयपुर के सलूंबर में पिछले 8 दिनों में 8 बच्चों की मौत हो चुकी है। मौत की क्या वजह है यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। केंद्र और राज्य की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी भेजी गई थी लेकिन अभी सरकार की ओर से कोई बयान इसको लेकर सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार विभाग की टीमों से सलूंबर के घाटा और झल्लारा में मरे बच्चों के सैंपल इकट्ठा करके पुणे स्थित नेशनल वायरोलाॅजी में भेजे गए हैं। ऐसे में वे पुणे की रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार बयान जारी करेगी।
बच्चों में थे ये लक्षण
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की मौत जापानी इंसेफेलाइटिस और चांदीपुरा वायरस की वजह से हो सकती है। डाॅक्टरों के अनुसार बच्चों में बुखार, दौरे और इंसेफेलाइटिस जैसे लक्षण दिखे थे। उदयपुर के एमबी हाॅस्पिटल के अधीक्षक आरएल सुमन के अनुसार जापानी इंसेफेलाइटिस की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी ऐसे में अन्य कोइ्र्र वायरस अगर है तो उसकी रिपोर्ट आने पर ही वायरस का पता चल पाएगा।
जांच करने गई टीम के एक सदस्य के अनुसार 24 से 48 घंटे के अंदर बच्चे की मृत्यु हो गई। शाम में हल्की उल्टी और दस्त बच्चों को होती थी। इसके बाद शरीर अकड़ जाता था। फिर बच्चा बेहोश होता और होश में नहीं आता था। इसके अलावा ज्यादातर मामलों में बच्चों को बुखार भी नहीं आया था।
ये भी पढ़ेंः JJM घोटाले में सुबोध अग्रवाल ने लिया सुधांशु पंत का नाम, पूर्व मुख्य सचिव पर घूमेगी जांच की सुई?
जुलाई 2024 में भी हुई थी कई मौतें
बता दें कि इससे पहले जुलाई 2024 में उदयपुर में चांदीपुरा वायरस के कारण भी कई बच्चों की मौत हो गई थी। इस वायरस के लक्षण 15 साल से कम उम्र के बच्चों में देखे गए थे। उस समय भी पुणे स्थित लैब में रिपोर्ट भेजी गई थी लेकिन वहां से रिपोर्ट नैगेटिव आई थी। आदिवासी अंचल में बसे इन गांवों में लोगों का निरक्षर होना, खराब आहार, दुषित भोजन भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में 8 बच्चों की मौत से पर्दा तो लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान पंचायत चुनाव: 30 करोड़ रुपए का पंचायती ‘खेल’? चुनाव हुए ही नहीं, और बहा दिया सारा पैसा
इस लिंक को शेयर करें

