'हनुमान बेनीवाल कभी भी लोकसभा नहीं पहुंच पाएंगे...', शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, जानें पूरा मामला

'हनुमान बेनीवाल कभी भी लोकसभा नहीं पहुंच पाएंगे...', शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, जानें पूरा मामला
राजस्थान
25 Apr 2026, 03:09 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नागौर सांसद और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिनको सहारा दिया जाता है वे लोग खुद को ताकतवर समझने लग जाते हैं। वे अब जनता का भरोसा खो चुके हैं और कभी भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। इस बयान के बाद नागौर की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

बीजेपी को दिखाने लगे आंख

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नागौर विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनको समर्थन दिया था इसकी वजह ये थी कि वे बीजेपी से विधायक रह चुके थे और उन्हें संसद तक पहुंचाना था। सांसद बनने के बाद बीजेपी को आंख दिखाने लगे। इसके बाद वे कांगे्रस के सहयोग से सांसद बने और अब कांग्रेस को भी आंख दिखाने लगे हैं।

ये भी पढ़ेंः ऐसा क्या कर दिया भजनलाल सरकार ने कि CAG ने दे दी चेतावनी- पिछली बार किया, इस बार मत कर देना

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेनीवाल के इस प्रकार के व्यवहार से अब वे जनता का विश्वास खो चुके हैं। उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वे अब कभी भी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद नहीं पहुंच पाएंगे। बता दें कि हनुमान बेनीवाल अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वे लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं। इसी क्रम में वे लगातार बीजेपी और सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में मदन दिलावर की ओर से दिए गए इस बयान को अब बीजेपी का पलटवार माना जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः ‘बीजेपी सरकार में उड़ रही कानून की धज्जियां’…अलवर में गैंगरेप मामले पर फूटा Ex CM गहलोत का गुस्सा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.