राजस्थान बीजेपी के 7 नए कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इन हाईटेक सुविधाओं से होंगे लैस

Rajasthan BJP new offices inauguration Nitin Nabin: राजस्थान में बीजेपी संगठन के साथ-साथ अपने ऑफिस को भी आधुनिक विस्तार दे रही है। पार्टी ने प्रदेश के 7 जिलों में एकदम आधुनिक और नए कार्यालय बनाए हैं। 27 अप्रैल को बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन इन कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। ये कार्यालय इतने हाईटेक बनाए गए हैं कि पार्टी के कर्यकर्ता दिल्ली से लेकर जयपुर और अब जिले के कार्यालयों से 24 घंटे और सातों दिन कनेक्ट रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रैल को टोंक से सभी 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। ये सात जिले टोंक, पाली, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू और बाड़मेर है। इसके अलावा नितिन नबीन दौसा और जालोर के कार्यालयों का शिलान्यास भी करेंगे।
इन कार्यालयों को हाईटेक तरीके से बनाया गया है। इन कार्यालयों में हाईटेक वीसी रूम बनाए गए है। अब जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को मीटिंग के लिए जयपुर या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। सभी कार्यालयों में हाई-स्पीड इंटरनेट और बड़ी स्क्रीन वाले वीसी रूम भी है। जिससे कार्यकर्ताओं को हर मीटिंग के लिए जयपुर और दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
लाइब्रेरी और डिजिटल डेटा स्टोर
सभी ऑफिस में एक आईटी सेल है। ये एक प्रकार डिजिटल वाॅर रूम होगा। जिसके जरिए पार्टी की रीति-नीति को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है। वहीं एक डिजिटल डेटाबेस भी बनाया जाएगा एक-एक कार्यकर्ता का डेटा स्टोर रहेगा।
ये भी पढ़ेंः महिला आरक्षण पर बीजेपी को जवाब देने उतरेंगी कांग्रेस की महिला नेता, जानिए लिस्ट में किसका-किसका नाम
गेस्ट हाउस और ऑडिटोरियम
सभी ऑफिस में कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस और आधुनिक कैंटीन भी बनाई गई है। इसके साथ ही मीटिंग के लिए एक ऑडिटोरियम की व्यवस्था भी की गई है। ऑफिस में जिले स्तर के मुख्य पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग कक्ष की व्यवस्था भी की गई है। वहीं सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी गई है।
ये भी पढ़ेंः बाड़मेर में बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 20 गंभीर घायल
इस लिंक को शेयर करें

