मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास लाए रंग, निवेश में राजस्थान की बड़ी छलांग, तीसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास लाए रंग, निवेश में राजस्थान की बड़ी छलांग, तीसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश
राजस्थान
29 Apr 2026, 01:46 pm
रिपोर्टर : Rakesh choudhary

Rajasthan investment growth: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। इसी का परिणाम है कि निवेश और प्रोजेक्ट्स के मामले में राजस्थान निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। इंडिया स्टेट की नवीनतम रिपोर्ट में सामने आया है कि निवेश में लंबी छलांग लगाते हुए प्रदेश वित्त वर्ष 2025 में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि वित्त वर्ष 2024 में राजस्थान 8वें स्थान पर था।

राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा में भी बड़े निवेश आए हैं। आंकड़ों की बात की जाए तो राज्य के कुल निवेश में 4 गुना की जबरदस्त वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2024 में जहां निवेश 1.10 लाख करोड़ रुपए था, वहीं वित्त वर्ष 2025 में निवेश 4.65 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः कोटा के सिटी माॅल में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक, जनहानि पर सामने आया बड़ा अपडेट

पीडब्ल्यूडी में 57 हजार करोड़ के 8 मेगा हाईवे प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा प्रोजेक्ट्स का आंकड़ा भी वित्त वर्ष 2024 में 501 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 873 हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीडब्ल्यूडी में 57 हजार करोड़ के 8 मेगा हाईवे प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं सोलर पावर प्रोजेक्ट में एसीएमई क्लीनटेक साॅल्यूशन्स का 11 हजार करोड़ का निवेश भी राजस्थान आया है।

ये भी पढ़ेंः धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, आनन-फानन में कई यात्री कोच से कूदे, जानें पूरा मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.