राजस्थान में पूर्व विधायक के भाई समेत 9 को उम्रकैद, जानें किस मामले में सुनाया इतना बड़ा फैसला

राजस्थान में पूर्व विधायक के भाई समेत 9 को उम्रकैद, जानें किस मामले में सुनाया इतना बड़ा फैसला
राजस्थान
25 Apr 2026, 06:03 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Crime news: कुचामनसिटी में शनिवार को एडीजे कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया और पूर्व विधायक के भाई समेत 9 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई। इसके साथ ही इन पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। पहले आरोपी कुल 11 थे। लेकिन दो को सबूत ना मिलने पर बरी कर दिया गया।

4 साल पहले हुआ था मामला

ये सज़ा 4 साल पहले 2022 में हुए एक व्यापारी जयपाल पूनिया हत्याकांड में सुनाई गई है। नावां में नावां सिटी के तहसील रोड पर ये वारदात हुई थी। 14 मई को नमक व्यापारी जयपाल पूनिया अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी रेलवे फाटक के पास आरोपियों ने उनकी कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पूनिया को अस्पताल पहुंचाया लेकिन जयपुर रेफर के बाद उनकी मौत हो गई।

तत्कालीन कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हुई थी बीजेपी

इस घटना ने सियासी तौर पर भी काफी चर्चाएं बटोरी थी तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी हमलावर हो गई थी। जिसके बाद SIT और क्राइम ब्रांच ने 3 दिन में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ें- Jaipur: अलग-अलग जगह लावारिस हालत में मिले दो नवजात, एक के शरीर पर खून ही खून

ये भी पढ़ें- बाड़मेर में बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 20 गंभीर घायल


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.