जबरदस्त हीटवेव के बीच 27 अप्रैल से आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले में होगी बारिश?

Rajasthan rain heatwave Alert: राजस्थान में अप्रैल के आखिरी हफ्ते में मौसम ने पूरी तरह तेवर दिखा दिए हैं। सोमवार, 27 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी चरम पर है और तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर समेत कई शहरों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। लेकिन जयपुर के मौसम विभाग ने जयपुर समेत कुछ जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।
किन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट?
जयपुर मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदलने की चेतावनी दी है। जिसमें जयपुर, अलवर और आस-पास के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बादल गरजने के साथ बूंदा-बांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली भी चमकेगी इसके साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है। हवा की रफ्तार 50–70 किमी/घंटा हो सकती है।
हीटवेव का असर
दूसरी तरफ राजस्थान में लगातार हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले 2–3 दिनों तक 40°C से ऊपर तापमान रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब दिन में लू तो चलेगी ही साथ ही अब रातें भी गर्म होगी। रात में भी गर्म हवा अब परेशान करेंगी।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में हीटवेव से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी, बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट
तापमान का ट्रेंड
राजस्थान में औसत दिन का तापमान: 39°C से 43°C के बीच है वहीं रात का तापमान 26°C से 30°C के बीच है। बीते दिन बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां दिन का तापमान 46.4°C दर्ज किया गया। इसके बाद कोटा और चित्तौड़गढ़ में 45.6°C पारा दर्ज किया गया। जयपुर में रविवार को 42.7 तापमान दर्ज किया गया।
इतनी धूप-गर्मी में क्या करें, क्या नहीं?
विश्लेषकों के मुताबिक ज्यादा जरूरी ना हो तो दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। बुजुर्ग और बच्चों का खास ध्यान रखें। क्योंकि राजस्थान में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं है, लेकिन आज से मौसम करवट ले सकता है। आंधी-बारिश के साथ तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- तेल चढ़ा तो गिर गए सोना-चांदी के भाव, जानिए क्या है आज का रेट, जयपुर में क्या है कीमत?
इस लिंक को शेयर करें


