सस्पेंड इलेक्ट्रीशियन ने बयां किया दर्द, बोले- 'चालू ब्रेकर में गैस भरने से मना किया तो सस्पेंड कर दिया', बीजेपी मुख्यालय में बिजली गुल होने का मामला

सस्पेंड इलेक्ट्रीशियन ने बयां किया दर्द, बोले- 'चालू ब्रेकर में गैस भरने से मना किया तो सस्पेंड कर दिया', बीजेपी मुख्यालय में बिजली गुल होने का मामला
राजस्थान
15 Jun 2026, 10:52 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

BJP Headquarter Power Outage Electrician Suspension: जयपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान अचानक बिजली गुल होने के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। इस मामले में बिजली विभाग ने हीरापुरा 400 केवी जीएसएस के इलेक्ट्रीशियन बाबू सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। अब इस पर इलेक्ट्रीशियन बाबू सिंह ने खुलासा किया है।

सस्पेंड होने के बाद बाबू सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन ग्रिड के ब्रेकर की स्थिति खराब थी। ब्रेकर करीब डेढ साल से खराब था। इसके अलावा अफसरों ने बिना शटडाउन के चालू लाइन में सल्फर हेक्साफ्लोराइड गैस भरने का दबाव बनाया। अगर ऐसा होता तो ब्रेकर फट जाता और कई लोगों की जान जा सकती थी। इसके अलावा निगम को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था।

चालू ब्रेकर में गैस भरने से मना किया था

बाबू सिंह ने बताया कि 11 जून को भीषण गर्मी के कारण लोड ज्यादा था। इस दौरान ग्रिड का ब्रेकर लाॅकआउट में आ गया। इस दौरान साहब ने कहा कि इसमें गैस कम हो गई है जाकर चेक करो। जब मैं पास जाने लगा तो 50-60 फीट दूर से ही तेज और डरावनी आवाज आने लगी। इसके बाद मैं डरकर वापस आ गया। बाबू सिंह ने कहा कि चालू ब्रेकर में गैस भरना मौत को बुलावा देने जैसा था। अगर हम लोग अफसरों के कहे अनुसार गैस भरते तो उस समय एईएन, एक्सईएन और चार कर्मचारी वहीं मर जाते।

बाबू सिंह ने कहा कि कोटा लाइन का ब्रेकर पिछले डेढ साल से खराब था। इसमें से गैस और राख निकल रही थी। इसको लेकर मैंने एईएन को कई बार लिखित में बताया था लेकिन अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया। कार्रवाई के नाम पर मुझे सस्पेंड कर दिया, जबकि गलती बड़े अधिकारियों की है।

ये भी पढ़ेंः ACB ने बेंगुलरु पुलिस की महिला SI और 2 काॅन्स्टेबल को रिश्वत लेते दबोचा, दहेज मामले की जांच करने आए थे जयपुर

ये भी पढ़ेंः “बड़े मगरमच्छ अभी नहीं पकड़े गए”! किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा कदम उठाऊंगा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.