CM Bhajan Lal Sharma on Man ki Baat: मुख्यमंत्री भजनलाल ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, कहा- पर्यावरण संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण

Man ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात का 135वां संस्करण किया। पूरे देश में मन की बात को सुना गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इसे सुना। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। ये भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “अपने निवास पर सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा-2025 में चयनित प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के साथ प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को सुना।“
भारत के संकल्प को साकार करने में अहम कदम
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने 'कैच द रेन' अभियान के जरिए से वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए प्रत्येक नागरिक से जल संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही, रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण के लिए गणेश उत्सव में मिट्टी की प्रतिमाओं को अपनाने और कई सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। ये सभी प्रयास विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरक मंच
भजनलाल शर्मा ने कहा कि मन की बात समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जन-जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का प्रेरक मंच है। प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हैं।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की मन की बात पर बोलीं दीया कुमारी- विकसित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' पर बोले राज्यवर्धन सिंह राठौड़- देश आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा
इस लिंक को शेयर करें

