होम/jaipur/jaipur-kardhani-wife-and-three-children-murder-hathoj

जयपुर में चुनाव के बीच खौफनाक वारदात, पत्नी और 3 जवान बेटियों की हत्या कर फरार हुआ युवक

जयपुर में चुनाव के बीच खौफनाक वारदात, पत्नी और 3 जवान बेटियों की हत्या कर फरार हुआ युवक
जयपुर
11 Sept 2026, 02:22 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। करधनी थाना क्षेत्र के हाथोज इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी है। 4 लोगों की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

सीमेंट के पत्थर से कुचल दिए चारों के सिर

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक गोविंद वाटिका प्लॉट नंबर-A-169 में आरोपी राहुल झा ने पत्नी गीता झा, बड़ी बेटी नंदिनी (23), दूसरी बेटी राधिका (18), छोटी बेटी गौरी (14) के सिर पर पत्थर से कुचल दिए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। डीसीपी वेस्ट भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जयपुर में सनसनीखेज वारदात!
महिला और उसकी तीन बेटियों की निर्मम हत्या से पूरा जयपुर शहर दहल गया।—#Jaipur #Rajasthan #BreakingNews #CrimeNews #LawAndOrder@BhajanlalBjp @jaipur_police @blsanthosh @narendramodi @AmitShah pic.twitter.com/ajUFNmaY80
— Journalist Namita Sharma (@NamitaSharmaSV) September 11, 2026


पिता को चाय पिलाने के बाद फरार हुआ आरोपी

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक वारदात के रात में होने की आशंका है। सुबह 7 बजे आरोपी ने घर पर आए दूध वाले से दूध लिया और फिर अपने पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय भी बनाकर पिलाई। इसके बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी ने अपनी ही पत्नी और तीन बेटियों की हत्या क्यों की। हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिवार के लोगों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

जयपुर में मतदान के बीच बड़ी वारदात

ये वारदात ऐसे समय सामने आई है जब जयपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। शहर में चुनावी गतिविधियों के बीच करधनी क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें- कोटा में वोट के बदले ‘गिफ्ट’ बांटने का VIDEO? घर-घर पहुंचे लोग, चुनाव के बीच वायरल फुटेज

ये भी पढ़ें- वोट डालने पहुंचे गहलोत के पोलिंग पार्टी ने छू लिए पैर, बीजेपी ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप



इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.