Jaipur: पत्रकार कॉलोनी में तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहां SUV चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, स्कूटी का तो कुछ बचा ही नहीं
ये घटना बीते बुधवार दोपहर की है। पत्रकार कॉलोनी के वंदेमातरम रोड पर बारिश के बीच एक SUV कार ने स्कूटी पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार डिवाइडर पर टकराई और दो बार मुड़ी। कार के आगे का हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं स्कूटी का तो कुछ भी नहीं बचा। मृतक की पहचान राजा नाम के शख्स के रूप में हुई है।
बारिश के बावजूद 100 की स्पीड में चल रही थी कार
सीसीटीवी वीडियो में भी साफ देखने को मिला कि बारिश के बावजूद ड्राइवर ने कार की रफ्तार 100 के ऊपर कर रखी थी। इतनी तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर का गाड़ी से संतुलन बिगड़ा और स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वंदे मातरम रोड पर आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। लेकिन हादसों का कारण पता नहीं चलता। तेज रफ्तार ही इसका बड़ी वजह निकलकर आती है। फिलहाल पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- क्यों चुप हैं फायरब्रांड नेता? डीग में बच्चे को बेरहमी से पीटने के मामले में अब तक किसी का नहीं आया बयान, क्या अनहोनी का कर रहे इंतजार?
ये भी पढ़ें- राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पर बवाल! पानी की टंकी पर चढ़कर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
इस लिंक को शेयर करें

