होम/jaipur/punjab-chain-snatching-gang-busted-in-jaipur-sodala-police-arrest-two-accused

पंजाब से आकर जयपुर में चेन स्नेचिंग करते थे बदमाश, सोडाला पुलिस ने 2 को दबोचा, आधा दर्जन वारदातों को दिया अंजाम

पंजाब से आकर जयपुर में चेन स्नेचिंग करते थे बदमाश, सोडाला पुलिस ने 2 को दबोचा, आधा दर्जन वारदातों को दिया अंजाम
जयपुर
18 Jun 2026, 06:47 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jaipur chain snatching case: जयपुर की सोडाला थाना पुलिस ने बुधवार को चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। दोनों बदमाश इस काम के लिए पहले बाइक चोरी करते थे और उसके बाद शहर में महिलाओं की चेन स्नेचिंग करते थे। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश होटल में रूम लेकर सोते थे। मामले में पुलिस कमिश्नर सचिन मिततल ने बताया कि सोडाला थाना पुलिस ने परमजीत सिंह 40 निवासी सिविल लाइन पटियाला पंजाब और काका शर्मा 25 निवासी कोतवाली पटियाला पंजाब को पकड़ा है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पंजाब के पटियाला में कई मामले दर्ज है। 9 जून को सोडाला इलाके में दोनों बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की इस दौरान महिला को चोट भी लग गई थी। मामले में सोडाला पुलिस ने एसएचओ बलवीर कस्वां के नेतृत्व टीम बनाई। इसके बाद आरोपियों का पीछा करते हुए टीम पंजाब तक पहुंची।

पंजाब गई थी पुलिस की टीम

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश पटियाला से वापस जयपुर आए हैं। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बुधवार रात को दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग चेन स्नेचिंग के लिए पहले अजमेर गए थे लेकिन वहां पर सफलता नहीं मिली इसके बाद वे जयपुर आ गए। यहां पर पहले एक बाइक चोरी की इसके बाद स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने लगे। दोनों आरोपियों ने पिछले 10 दिन में जयपुर के मालपुरा गेट, सोडाला, कोतवाल, विधायकपुरी और बजाज नगर में 6 महिलाओं की चेन स्नेचिंग की। इस दौरान दोनों बदमाशों ने जयपुर में अलग-अलग होटलों में कमरा लिया था।

ये भी पढ़ेंः बाड़मेर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, अवैध संबंधों का मामला, पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट

ये भी पढ़ेंः किरोड़ी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं नरेश मीणा, क्या राजस्थान को मिल रहा नया किसान नेता?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.