कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार नीरज डांगी ने किया नामांकन, अशोक गहलोत भी रहे मौजूद

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार नीरज डांगी ने शुक्रवार को अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी मौजूद थे। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव 18 जून को है। इसी दिन इसका नतीजा भी सामने आ जाएगा। नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे वर्तमान में भी राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद हैं, उनका कार्यकाल 21 जून 2026 को खत्म हो रहा है।
नीरज डांगी ने भरा राज्य सभा का नामांकन…! @NeerajDangiINC pic.twitter.com/tzXthWk58Z
— sushant pareek (@pareek12sushant) June 5, 2026
2 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं नीरज डांगी
नीरज डांगी ने 12वीं और 13वीं विधानसभा में चुनाव लड़ा। लेकिन दोनों बार हार गए थे। वे राज्य और केंद्रीय स्तर पर कई बड़े पदों पर रहे। डांगी 2011 से 2014 तक राजस्थान कांग्रेस के महासचिव रहे। डांगी जून 2020 को कांग्रेस टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।
बीजेपी ने सतीश पूनिया और अल्का गुर्जर को बनाया उम्मीदवार
इधर बीजेपी पार्टी हाईकमान ने सतीश पूनिया और अल्का गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया वर्तमान में हरियाणा के प्रभारी हैं जबकि अल्का गुर्जर पार्टी की राष्ट्रीय सचिव हैं। दोनों ही नेताओं को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।
राज्यसभा चुनाव के लिए 1 जून को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो गए थे। 8 जून को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 9 जून को नामांकन की जांच होगी। इसके बाद 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 18 जून को वोटिंग होगी। उसी दिन शाम को 5 बजे वोटों की गिनती होगी परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, BJP ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया प्रत्याशी
ये भी पढ़ें- राजस्थान में बेहद मजबूत अशोक गहलोत की पकड़, नीरज डांगी की राज्यसभा उम्मीदवारी ने एक बार किया साबित!
इस लिंक को शेयर करें

