होम/jaipur/vasundhara-raje-on-pm-narendra-modi-pachpadra-program-sms-stadium

SMS स्टेडियम में वसुन्धरा राजे ने दिए युवाओं को नियुक्ति पत्र, कहा- न्यू इंडिया मिशन को पीएम मोदी कर रहे साकार

SMS स्टेडियम में वसुन्धरा राजे ने दिए युवाओं को नियुक्ति पत्र, कहा- न्यू इंडिया मिशन को पीएम मोदी कर रहे साकार
जयपुर
04 Jul 2026, 05:15 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Vasundhara Raje: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को जयपुर के SMS स्टेडियम में मौजूद रहीं। यहां उन्होंने नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअली कार्यक्रम को सुना। यहां पर जयपुर मेट्रो फेज़-2 का वर्चुअल शिलान्यास पीएम मोदी ने किया। इस कार्यक्रम में वसुंधरा राजे के अलावा यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, विधायक कालीचरण सर्राफ, विधायक गोपाल शर्मा, मेट्रो के चेयरमैन वैभव गालरिया और जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने राजे का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीजेपी राजस्थान के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

राजस्थान ने जो सपना देखा, PM Modi ने वो साकार किया

मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार का दिन राजस्थान के लिए सौगात दिवस बना दिया। जब भी राजस्थान ने कोई सपना देखा, प्रधानमंत्री मोदी ने साकार किया। उन्होंने 16 जनवरी 2018 को रिफाइनरी की नींव रखी थी और आज उन्होंने ही इसका उद्घाटन किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली मेट्रो शुरू अब फेज-2 का शिलान्यास भी किया

वसुंधरा राजे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 3 जून, 2015 को जयपुर की पहली मेट्रो शुरू हुई और अब उन्होंने ही मेट्रो फेज- 2 की नींव रखकर ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ की कल्पना को आगे बढ़ाया। इससे प्रधानमंत्री मोदी के ‘न्यू इंडिया’ मिशन को पंख लगेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई दी।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने CM भजनलाल शर्मा के सामने की वसुंधरा राजे की तारीफ, जानें क्या कहा?

ये भी पढ़ें- “सिर्फ शिलान्यास करके छोड़ती नहीं है बीजेपी”...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, कहा- इन्होंने अटकाया रिफाइनरी का काम


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.