होम/rajasthan/pm-modi-on-vasundhara-raje-cm-bhajan-lal-sharma-in-balotra-pachpadra-refinery

पीएम मोदी ने CM भजनलाल शर्मा के सामने की वसुंधरा राजे की तारीफ, जानें क्या कहा?

पीएम मोदी ने CM भजनलाल शर्मा के सामने की वसुंधरा राजे की तारीफ, जानें क्या कहा?
राजस्थान
04 Jul 2026, 04:31 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

PM Modi on Vasundhara Raje: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा रिफाइनरी समेत 8 विकास कार्यों के उद्घाटन, शिलान्यास समारोह में हर बड़े नेता की मौजूदगी रही। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कार्यक्रम में शामिल नहीं थीं क्योंकि वे जयपुर में SMS स्टेडियम में पीएम मोदी के मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास और 54 हजार लोगों को प्रतिनियुक्ति पत्र बांटने के वर्चुअली कार्यक्रम में मौजूद थीं। लेकिन पीएम मोदी उन्हें भूले नहीं और अपने भाषण में उन्हें याद किया और उनके काम को सराहा।

CM भजनलाल शर्मा के सामने की तारीफ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पीएम मोदी ने सभा में दिए अपने संबोधन में जल विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। बीजेपी क्षेत्रवाद और बंटवारे की सियासत नहीं करती। बीजेपी राष्ट्र प्रथम की भावना पर चलती है। गुजरात में पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम किया। तब भारत के कोने-कोने में एक-दूसरे राज्य में पानी के बंटवारे पर लड़ाइयां चलती थीं।

पीएम मोदी ने कहा कि तब राजस्थान में भी बीजेपी सरकार और गुजरात में भी बीजेपी थी। वसुंधरा राजे के टाइम पर बिना कोई संघर्ष, बिना कोई विवाद के गुजरात से नर्मदा का पानी राजस्थान के साथ साझा किया। राजस्थान के कई गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंच रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी भावुक होकर पानी के संकट का जिक्र कर रहे थे।

यमुना जल समझौते से शेखावाटी को मिलेगा पानी

पीएम मोदी ने कहा कि इन विवादों के बीच पहली बार आपसी सहमति से समाधान निकाले गए। राजस्थान और हरियाणा मिलकर यमुना जल परियोजना से शेखावाटी तक पानी पहुंचाएंगे। इस समझौते के तहत हथिनीकुंड बैराज से राजस्थान में पानी लाया जाएगा। अंडरग्राऊंड पाइपलाइन डाली जाएंगी। इसके लिए 34 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आने वाले समय में दूसरे बांधों पर भी काम शुरू किया जाएगा। राजस्थान में जल संऱक्षण के लिए जल संचय, जनभागीदारी भी भूमिका निभा रही है।

पीएम ने कहा कि राजस्थान में सवा लाख से ज्यादा शॉफिट्स बनाए गए हैं। जिससे पानी का संकट दूर हो रहा है। देश कोई संकल्प लेता है कोई लक्ष्य बनाता है तो राजस्थान उसके केंद्र में होता है। यहां पर इंफ्रास्ट्रक्टर का निर्माण हो रहा है। जयपुर में मेट्रो, और जोधपुर में नए टर्मिनल विकास को गति देंगे। जयपुर में मेट्रो का नेटवर्क 50 किमी तक का हो जाएगा। पर्य़टकों के लिए सुविधा बढ़ेगी। हमें विकास के नए आयाम छूने हैं।

ये भी पढ़ें- “पेट्रोल-डीजल-LPG पर अफवाह फैलाने वाले आज निराशा के गर्त में”, पीएम मोदी बोले- ईंधन के संकट में रिफाइनरियों ने क्षमता से किया उत्पादन

ये भी पढ़ें- “सिर्फ शिलान्यास करके छोड़ती नहीं है बीजेपी”...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, कहा- इन्होंने अटकाया रिफाइनरी का काम

ये भी पढ़ें- पचपदरा में PM नरेंद्र मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, CM भजनलाल ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, CM भजनलाल शर्मा रहे मौजूद


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.