कॉक्रोच जनता पार्टी का दावा- सरकार ने दोबारा बात करने को बुलाया तो सांसद जितेंद्र सिंह ने दिया ये जवाब

कॉक्रोच जनता पार्टी ने ये दावा किया है कि सरकार ने उनसे फिर दूसरी बात करने के लिए बुलाया है। लेकिन सीजेपी ने इस बातचीत से इनकार कर दिया है। सौरव दास ने मीडिया के सामने ये दावा किया है कि उन्हें जेपी नड्डा के आवास पर बातचीत करने के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन उन्होंने ये कहकर उन्हें मना किया है कि वो किसी के घर या ऑफिस में नहीं बात करेंगे किसी न्यूट्रल जगह वे बात कर सकते हैं। वहीं CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि अगर सरकार को हमसे बात करनी है तो वो धरना स्थल पर आएं, जंतर-मंतर पर आएं। यहीं पर बात होगी।
जितेंद्र सिंह ने बातचीत के प्रपोजल पर दिया बयान
इधर सीजेपी के साथ बातचीत के प्रपोजल पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि कल दोपहर से 4 फॉर्मल प्रपोज़ल भेजे हैं। ये हमारे सभी युवा दोस्तों के लिए एक स्टैंडिंग इनविटेशन है कि सरकार आपकी सुविधा के अनुसार, किसी भी समय सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये बातचीत जेपी नड्डा के ऑफिस या घर पर हो सकती है। हम प्रेस्टीज पर नहीं टिके धीरे-धीरे बातचीत के ज़रिए इस समस्या से समाधान की तरफ बढ़ेंगे। ये स्टूडेंट्स की भलाई के लिए सरकार के उठाए जा रहे कदमों की सीरीज़ का एक हिस्सा है। मैं तो सरकार की तरफ से कह रहा हूं कि आएं और बातचीत करें।
कल होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
सीजेपी के प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली के कई जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से बंद किया हुआ है। जिनमें 16 मेट्रो स्टेशन लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम अगले आदेश तक बंद हैं। इसी को लेकर जनहित याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई हुई है कि इस प्रोटेस्ट की वजह पूरी दिल्ली को बंद कर रखा है, छात्रों को स्कूली बच्चों, ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की तारीख रखी है।
ये भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं को नुकसान पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे
ये भी पढ़ें- कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों और निहंग सिखों में झड़प, संसद के बाहर पक्ष-विपक्ष का आमने-सामने प्रदर्शन
इस लिंक को शेयर करें

