जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए बढ़कर 1,42,960 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है...वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,31,060 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है...इसके अलावा चांदी 100 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,40,100 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है...

Gold Silver Price Today: अगर आप आज यानी 27 जून को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आधार पर शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,42,854 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,606 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी का भाव करीब 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के मुताबिक इन कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।
राजस्थान में सोने-चांदी का भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए बढ़कर 1,42,960 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए बढ़कर 1,31,060 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,40,100 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें- गंजा कहना भी यौन शोषण! कोर्ट ने दिया फैसला, अब गंजा कहने पर भी होगा मुकदमा
क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
जानकारों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय मांग में बदलाव की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जून महीने में सोने में करीब 10% और चांदी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें- मौत के मलबे से गूंजी किलकारी! वेनेज़ुएला भूकंप में गर्भवती महिला ने मलबे के नीचे दिया बच्चे को जन्म
इस लिंक को शेयर करें

