शूटर जसपाल राणा का राजस्थान से था खास कनेक्शन, उन्हें कभी नहीं भूल पाएगा जयपुर

Jaspal Rana Death: भारतीय शूटिंग जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे जर्मनी से लौटे थे और तभी से बीमार चल रहे थे। इनके जाने से खेल जगत में शोक की लहर है। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले जसपाल राणा केवल एक महान निशानेबाज ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के मार्गदर्शक भी थे।

राजस्थान और जयपुर से था गहरा जुड़ाव
उत्तराखंड के रहने वाले जसपाल राणा का राजस्थान, खासकर जयपुर (Jaspal Rana Jaipur Connection) से भी खास संबंध रहा। जयपुर के जगतपुरा स्थित शूटिंग रेंज के विकास और यहां खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने में उनका अहम योगदान माना जाता है। राजस्थान में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए वे कई बार जयपुर आए और राज्य के युवा निशानेबाजों को ट्रेनिंग दी और मार्गदर्शन दिया।
राजस्थान की शूटिंग प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए जसपाल राणा लगातार कोशिश में रहे थे। खेल जानकारों का मानना है कि जयपुर की जगतपुरा शूटिंग रेंज को देश की प्रमुख शूटिंग सुविधाओं में शामिल कराने में उनके अनुभव और सुझावों की अहम भूमिका रही।

खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने रहे
जसपाल राणा ने अपने करियर में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते और बाद में कोच के रूप में भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को तैयार किया, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker) भी शामिल हैं।
खेल जगत में शोक
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत कई नेताओं और खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है। खेल जगत ने इसे भारतीय शूटिंग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

जसपाल राणा का जाना केवल भारतीय शूटिंग के एक चैम्पियन का निधन नहीं है, बल्कि उस गुरु का खो जाना है जिसने देश को कई विश्वस्तरीय निशानेबाज दिए। जयपुर और राजस्थान के शूटिंग खिलाड़ी भी उन्हें हमेशा एक प्रेरणास्रोत के रूप में याद करेंगे।
ये भी पढ़ें- महेश जोशी को हाईकोर्ट ने न्यायिक राहत से किया इनकार, बेटे की याचिका खारिज
ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कहा- चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं, कांग्रेस नेताओं का सड़क पर जोरदार प्रदर्शन
इस लिंक को शेयर करें

