होम/news/agriculture-minister-kirodi-lal-meena-raid-chaumu-seized-rotten-groundnut-seeds

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का चौमूं की बीज फैक्ट्री में छापा, नामी ब्रांड के पाउच में भरी जा रही थी सड़ी मूंगफली के बीज

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का चौमूं की बीज फैक्ट्री में छापा, नामी ब्रांड के पाउच में भरी जा रही थी सड़ी मूंगफली के बीज
राजस्थान
26 May 2026, 04:26 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Kirodi Lal Meena Chaumu seed factory raid: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने आज जयपुर के पास चौमूं में रीको स्थित एक सिल्वर पार्क नाम फर्म में छापा मारा। इस दौरान मंत्री ने वहां पर खराब क्वालिटी की मूंगफली के बीजों की पैकेजिंग का खुलासा किया। कृषि मंत्री करीब सुबह 11ः30 बजे यहां पहुंचे। इस दौरान उन्हें खराब मुंगफली की 2 लाख बोरियां मिली। जानकारी के अनुसार सड़ी’-गली मुंगफली को बाजार में बेचने के लिए पैक किया जा रहा था। बता दें कि फैक्ट्री से लाखों खाली बैग और हजारों भरे हुए बैग भी बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान सामने आया कि एग्रो जेनिक्स क्राॅप साइंस और जीएम एग्रो इंडस्ट्रीज नामक अनधिकृत कंपनियों के नाम खराब मुंगफली के बीजों की पैकिंग की जाती थी और फिर उन्हें मार्केट में किसानों को बेचा जाता था। मंत्री ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए नकली और अमानक कृषि उत्पादों पर ये कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की टीमों ने यह कार्रवाई जोधपुर, बीकानेर, सीकर, चूरू समेत कई जिलों में की।

2 लाख खराब मूंगफली की बोरियां बरामद

फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान किसान-510, एसजी 551 और आरजी 578 किस्मों के मुंगफली बीजों की पैकेजिंग के लिए उपयोग में लाए जा रहे खाली बैग बरामद किए गए। इस दौरान कई बैग ऐसे भी थे भरे हुए थे। इसके अलावा 2 मूंगफली की बोरियां और 60 लाख खाली बोरियां भी मौके से बरामद की गई। जानकारी के अनुसार इन बोरियों से दाना निकालकर अवैध तरीके से बीज पैकिंग का काम किया जा रहा था। यानी आप समझ सकते थे कि ब्रांडेड पाउच में खराब और सड़ी मूंगफली के बीज डाले जा रहे थे। जबकि किसान जब इसे खरीदते है तो वे ब्रांड देखते। जिन पाउच में मूंगफली को पैक किया जा रहा था वे सभी मूंगफली के लिए किसानों में प्रचलित और विश्वसनीय ब्रांड है।

छोपमारी की कार्रवाई के बाद मंत्री किरोड़ीलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और कृषि विभाग किसानों को आगामी बुवाई के लिए उन्नत, प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता औैर पारदर्शिता बनाए रखना चाहती है। ऐसे में मामले से जुड़ी इकाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः 'पेट्रोल-पंपों पर लोगों की लाइन लग रही...', पूर्व सीएम गहलोत का बीजेपी पर निशाना, बोले- 'इनका एक ही काम बार-बार झूठ बोलो'

ये भी पढ़ेंः अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को विदा करने नहीं पहुंचा कोई मंत्री-अफसर, पत्नी जेनेट ने की खरीदारी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.