होम/news/jaipur-muslims-demand-cow-national-animal-on-bakrid

Bakrid 2026: बकरीद पर जयपुर में मुस्लिमों की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, बोले- 'इस मुद्दे पर राजनीति नहीं हो'

Bakrid 2026: बकरीद पर जयपुर में मुस्लिमों की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, बोले- 'इस मुद्दे पर राजनीति नहीं हो'
राजस्थान
28 May 2026, 01:56 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

cow national animal demand muslims; राजस्थान समेत पूरे देश में आज मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग बकरीद का त्योहार मना रहे हैं। राजधानी जयपुर में दिल्ली बाईपास स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाज के लिए जुटे नमाजियों ने गले लगकर ईद की बधाई दी। इधर ईद के मौके पर राजस्थान हल वेलफेयर सोसायटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोवंश संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाने की मांग भी की।

केंद्रीय स्तर पर बने कानून

हज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे में इसके संरक्षण के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना चाहिए। महासचिव हाजी निजामुद्दीन ने कहा कि गोवंश को पूर्ण संरक्षण मिलना चाहिए। इसके साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें सभी को मिलकर इस अभियान को अब अंजाम तक पहुंचाना चाहिए।

गाय को लेकर हुए इस प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समाज के युवकों ने सौहार्दपूर्ण भाइचारे का संदेश भी दिया। इसके साथ ही ईद पर मानवता और करुणा का भाव रखने की बात भी कही गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के लोग बड़ी संख्या मौजूद रहे। आयोजन के जरिए गोवंश संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का मैसेज भी दिया गया।

ये भी पढ़ेंः Bakrid 2026: राजस्थान में बकरीद पर बिका 1.35 लाख का 'शाहरुख' नामक बकरा, वजन-ऊंचाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ेंः Ajmer News: अजमेर में चलती स्काॅर्पियो बनी आग का गोला, कांग्रेस नेता रामसिंह समेत परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.