Bakrid 2026: राजस्थान में बकरीद पर बिका 1.35 लाख का 'शाहरुख' नामक बकरा, वजन-ऊंचाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Bakrid 2026: राजस्थान समेत पूरे देश में आज मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद का त्योहार मना रहे हैं। बकरीद पर बकरे की कुर्बादी देने की मान्यता है। इस बीच राजस्थान के चूरू स्थित सुजानगढ़ मंडी में एक बकरा 1.35 लाख रुपये में बिका। इस बकरे का वजन 160 किलो और ऊंचाई करीब 3 फीट है। इस बकरे का नाम शाहरुख है। जोकि फिलहाल सभी के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। इसके अलावा दो स्थानीय जुड़वा बकरे करीब 1 लाख 80 हजार रुपये में बिके। इस मंडी से अब तक करीब 1200 बकरे बिक चुके हैं। वहीं आज और कल तक 400 बकरे और बिक सकते हैं।
बता दें कि सुजानगढ़ में बंगाली बाबा तकिए के चार बीघा परिसर में लगने वाली इस मंडी में पूरे राजस्थान के पशुपालक ईद के मौके पर बकरे बेचने के लिए आते हैं। मंडी में नागौर, डीडवाना, फतेहपुर, बीदासर, सांडवा और लूणकरणसर समेत कई इलाकों से पशुपालक बकरे बेचने के लिए आते हैं। पशुपालकों की मानें तो सुजानगढ़ मंडी में बकरों के दाम अच्छे मिलते हैं ऐसे में यहां दूर-दराज से लोग बकरे बेचने के लिए पहुंचते हैं।
पशुपालकों के लिए की गई ये व्यवस्था
शाहरुख बकरे को लेकर मंडी कमेटी के सचिव ने बताया कि इसका रंग बहुत आकर्षक था। इसके अलावा ऊंचाई और वजन के कारण भी बकरे के दाम ज्यादा मिले। उन्होंने बताया कि पशुपालकों के लिए पानी, बिजली और टेंट की व्यवस्था की गई। ताकि उन्हें गर्मी में ज्यादा परेशानी नहीं हो। इसके अलावा पशुपालकों के लिए विश्राम स्थल भी बनवाए गए हैं ताकि उन्हें किसी की प्रकार की असुविधा नहीं हो।
ये भी पढ़ेंः Ajmer News: अजमेर में चलती स्काॅर्पियो बनी आग का गोला, कांग्रेस नेता रामसिंह समेत परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
ये भी पढ़ेंः भैराणा में संतों की जीत लेकिन बेनीवाल को CM भजनलाल को अपशब्द कहना पड़ गया भारी, अब सियासत से बैन होंगे?
इस लिंक को शेयर करें

