होम/news/jyoti-mirdha-targets-hanuman-beniwal-over-cm-ambitions-bhairana-dham-row

'MLA एक भी नहीं और सपने CM बनने के...', ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा मामला

'MLA एक भी नहीं और सपने CM बनने के...', ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा मामला
राजस्थान
30 May 2026, 04:35 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jyoti Mirdha Slams Hanuman Beniwal: राजस्थान में भैंराणा धाम में संतों के समर्थन में कार्यक्रम करने के बाद बीजेपी ओर आरएलपी में सियासी बयानबाजी बढ़ गई है। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने जिस तरह से सीएम और कैबिनेट पर निशाना साधा उसके बाद बीजेपी लगातार आरएलपी पर हमलावर है। वहीं दूसरी ओर आरएलपी भी लगातार पलटवार और प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल के खिलाफ निशाना साधा है।

बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने कुचामन पहुंची ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भैंराणा धाम जैसे धार्मिक और स्थानीय जन आस्था से जुड़े संवेदनशील मुद्दे के जरिए आरएलपी अपना खोया हुआ जनाधार फिर से पाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भैंराणा धाम का मामला संत समाज, साधु-संतों की गरिमा और धार्मिक श्रद्ध से जुड़ा है।

राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे

ज्योति मिर्धा ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लगातार भैंराणा धाम के संतों के संपर्क में थे। हमारी पार्टी के नेताओं ने संतों की समस्या और उनकी चिंताओं को पहले ही सीएम भजनलाल शर्मा के पास पहुंचा दिया था। इसके बाद हमारी सरकार लगातार संतों के साथ बातचीत कर रही थी। इस बीच हनुमान बेनीवाल और उनकी पार्टी ने पूरे शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने और धार्मिक आंदोलन को जबरन राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। जो कि निंदनीय है। मिर्धा ने आगे कहा कि विधानसभा में आरएलपी का एक भी विधायक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बेनीवाल हर मंच को खुद को ऐसे प्रस्तुत करते हैं जैसे वे प्रदेश के सीएम हों और उनके इशारे पर पूरी सरकार चल रही हो।

इस दौरान मिर्धा ने कहा कि बेनीवाल लगातार हल्की, अमर्यादित और विवादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताकि वे सुर्खियों में बने रहे और अपने कद को बड़ा दिखा सके।

ये भी पढ़ेंः खेत में कुदाल चलाकर मिट्टी ढोने से लेकर जंगल के शेर बनने तक...सोशल मीडिया पर छा गई डोटासरा-जूली की जोड़ी

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: जयपुर समेत इन जिलों का 2-3 डिग्री तक गिरा पारा, आज फिर तेज आंधी-बारिश का अलर्ट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.