होम/news/rajasthan-si-recruitment-exam-2021-re-exam-application-update-process

SI भर्ती परीक्षा 2021 फिर से होगी, परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को करना होगा ये काम, जानें कब होगा आयेाजन

SI भर्ती परीक्षा 2021 फिर से होगी, परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को करना होगा ये काम, जानें कब होगा आयेाजन
राजस्थान
08 May 2026, 03:23 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan SI Recruitment 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सरकार की सिफारिश के बाद उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। अब नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह भर्ती 859 पदों के लिए होगी। आरपीएससी के अध्यक्ष उत्कल रंजन ने बताया कि दोबारा हो रही परीक्षा में केवल 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी ही बैठ पाएंगे। ये वे परीक्षार्थी है जो पहले आयोजित हुई लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे।

आरपीएससी चेयरमैन ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था उनके आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जा रहा है। यह प्रकिया 16 से 30 मई तक चलेगी। आवेदन में संशोधन से पहले अभ्यर्थियों को केवाईसी की प्रोसेस करनी होगी। उन्होंने बताया कि सितंबर 2026 तक परीक्षा का आयोजन कराया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को करना होगा ये काम

अगर किसी अभ्यर्थी को कोई संशोधन नहीं करना है फिर भी उसे आवेदन खोलकर संशोधन की जरूरत नहीं होने संबंधी घोषणा, ओटीआर में इस्तेमाल फोटो, सिग्नेचर और अंगूठा निशानी के प्रयोग के लिए सहमति आवश्यक रूप से देनी होगी। इसके बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिकर कर ओटीपी दर्ज कर आवेदन सबमिट करना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी यह प्रकिया नहीं करता है तो वह परीक्षा नहीं दे पाएगा।

ये भी पढ़ेंः भैराणा धाम पर संतों के समर्थन में उतरे बेनीवाल, बीजेपी सरकार को सुना दी दो टूक

4 मई को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला

इसके अलावा आरपीएससी सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु का निर्धारण 2021 के आवेदन की स्थिति के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई परिवर्तन मान्य नहीं होगा। बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सबसे पहले 28 अगस्त 2025 को भर्ती रद्द करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 4 अप्रैल 2026 को फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने 4 मई 2026 को खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का SI भर्ती परीक्षा 2021 पर बड़ा फैसला, चयनित उम्मीदवारों की याचिका खारिज


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.