जिस स्कूल में CJP ने मचाया हंगामा, उसके निर्माण के लिए पहले ही दिए जा चुके हैं 18 लाख रुपए, बगरू MLA ने किया खुलासा

जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के जिस रामपुर-कंवरपुर प्राथमिक विद्यालय में कॉक्रोच जनता पार्टी ने हंगामा काटा था और संयोजक आशुतोष रांका समेत कार्यकर्ताओं को गांव वालों ने हाथापाई कर भगाया था, उसी स्कूल के पुनर्निमाण के लिए 18 लाख रुपए पहले ही दिए जा चुके हैं। बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने X पर पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया है।
18 लाख रुपए स्कूल के पुनर्निमाण के लिए जारी
कैलाश वर्मा ने पोस्ट कर कहा कि “आज बगरू विधानसभा के ग्राम रामपुरा-कंवरपुरा में ग्रामवासियों ने तथ्यहीन राजनीति करने वाले लोगों को जवाब देकर उनकी नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है।“
कैलाश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। हमने रामपुरा-कंवरपुरा स्थित राजकीय विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए DMFT फंड से 12 लाख और विधायक कोष से 6 लाख, यानी कुल 18 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। ये स्वीकृति स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों से विचार-विमर्श के बाद ही गई थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थी CJP
दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत शुक्रवार को बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यकर्ता पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। गांव वालों ने CJP कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की करके उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद ये गांव वाले खुद धरने पर बैठ गए। इस पर CJP संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि ये गांव वाले नहीं है बल्कि बीजेपी के भेजे हुए गुंडे हैं। रांका ने स्कूल पहुंचने की बात भी कही।
फिर जब आशुतोष अपनी भारी-भरकम टीम लेकर पहुंचे तो गांव वालों ने उन्हें भी खदेड़ दिया और काफी कहा-सुनी हुई। गांव वालों ने मीडिये के सामने का कि ये लोग स्कूल को तोड़ने की बात कर रहे थे।
गांव वालों ने CJP पर लगाया स्कूल तोड़ने और गाड़ियां तोड़ने का आरोप
दूसरी तरफ इन आरोपों पर खुद गांव वालों ने मीडिया से कहा कि CJP अपने साथ 200 लोगों की भीड़ लेकर आई थी। वो लोग स्कूल को तोड़ने की बात कह रहे थे, जिसका गांव वालों ने विरोध किया क्योंकि उनके बच्चे वहां पर पढ़ते हैं। स्कूल की हालत ठीक नहीं है जिसकी सूचना जनप्रतिनिधि को दी जा चुकी है। स्कूल के लिए पैसे भी आ चुके हैं। इन लोगों ने खुद ही गाड़ियां तोड़ी हैं और गांव वालों का नाम लगा रहे हैं।
विधानसभा के अंदर-बाहर विपक्ष ने किया इसका विरोध
विधानसभा में कांग्रेस ने बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में CJP कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित मारपीट को भी जोरदार तरीके से उठाया। जूली और डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री रोकने के लिए आदेश जारी किया और अब जब कोई स्कूल की असली हालत सामने लाने की कोशिश कर रहा है तो उसके साथ मारपीट की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकार की तानाशाही बताया।
डोटासरा ने शिक्षा विभाग के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार स्कूलों की असली हालत सामने आने से डर रही है। कांग्रेस का कहना है कि अगर स्कूलों में व्यवस्थाएं बेहतर हैं तो किसी को निरीक्षण या वास्तविक स्थिति दिखाने से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा में CJP पर मारपीट को लेकर घमासान, जूली-डोटासरा का BJP पर हमला, बेढ़म बोले- कांग्रेस का मुखौटा पहनकर गए थे
ये भी पढ़ें- बगरू में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने बाहर निकाला, आशुतोष रांका बोले- ये गांव वाले नहीं बीजेपी के गुंडे
ये भी पढ़ें-
इस लिंक को शेयर करें

