होम/politics/sri-ganganagar-mla-jaideep-bihani-aen-assault-case-sachin-pilot-statement

विधायक-इंजीनियर पिटाई मामले में अब सचिन पायलट का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

विधायक-इंजीनियर पिटाई मामले में अब सचिन पायलट का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
राजस्थान
02 May 2026, 04:46 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Sri Ganganagar: श्रीगंगानगर में बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी और इंजीनियर्स के बीच मारपीट मामले में किसकी गलती है ये तो अब पूरी जांच होने पर ही पता चल पाएगा। लेकिन इसमें सियासत तो भरपूर हो रही है। पहले कांग्रेस ने जयदीप बिहाणी (Jaideep Bihani) का पक्ष लेते हुए ब्यूरोक्रेसी पर सवाल खड़े कर दिए थे और बीजेपी सरकार को कटघरे में ले आए थे, तो अब जब AEN का चोट दिखाने वाला वीडियो सामने आया है तब से कांग्रेस अब इस मामले की पारदर्शिता के साथ जांच की मांग उठा रही है। यही मांग अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उठाई है।

क्या कहा सचिन पायलट ने?

X पर पोस्ट करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि बीते दिनों श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक (Sri Ganganagar Jaideep Bihani AEN Assault) के अधिकारियों पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। अब जो घटनाक्रम सामने आया है, उसमें संबंधित अधिकारी AEN जगनलाल बैरवा ने जमानत मिलने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें अभद्र भाषा का प्रयोग, कपड़े फाड़ना, प्रताड़ित करना और शरीर पर चोट के निशान दिखाना शामिल है।

वीडियो और फोटो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि संबंधित कर्मचारी को बेरहमी से गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं। इस तरह का व्यवहार पूरी तरह निंदनीय है।

सचिन पायलट ने कहा कि ये पूरा मामला बेहद गंभीर है। इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जांच प्रक्रिया पारदर्शी हो ताकि कानून पर आमजन भरोसा कायम रहे।

गत दिनों श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक द्वारा अधिकारियों पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। अब जो घटनाक्रम सामने आया है, उसमें संबंधित अधिकारी AEN श्री जगनलाल बैरवा ने जमानत मिलने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान विधायक पर कई गंभीर आरोप… pic.twitter.com/93tFrYSW63
— Sachin Pilot (@SachinPilot) May 2, 2026

ये भी पढ़ें- अधिकारियों के समर्थन में उतरा संगठन, अब तक 3 गिरफ्तार...जानिए श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी की पिटाई के बाद अब तक क्या-क्या हुआ?

AEN ने दिखाए थे चोट के निशान

बीते दिन AEN जगनलाल बैरवा ने जमानत मिलने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने कैमरे के सामने अपने शरीर पर चोटों के निशान दिखाए थे। उनकी आंखें सूजी हुई थी, गहरी चोट थी। पीठ पर चोट के निशान थे। उन्होंने ये भी कहा कि विधायक जो कह रहे हैं कि हम अधिकारियों ने उन्हें पीटा है तो आप बताइये कि विधायक के साथ 20-25 लोग थे। तो मैं अकेले कैसे उन्हें मार सकता हूं। जबकि इन लोगों ने मुझे जमीन पर पटक-पटक कर मारा है। चाहो तो मैं मेडिकल करा दूं। पुलिस मेडिकल कर ले मेरा।

AEN ने कहा कि मुझे इन लोगों ने इतना पीटा कि मेरी शर्ट पर काफी खून लग गया था और कपड़े भी फट गए थे। इसलिए इन्होंने पहले मेरे कपड़े बदलवाए और पुलिस बुलाकर मुझ पर ही आरोप मढ़कर उनके हवाले कर दिया।

बीजेपी विधायक होने का फायदा भरपूर उठाया जयदीप बियानी ने... अधिकारियों को पीट भी लिया और आरोप लगाकर जेल भी भेज दिया... जमानत के बाद अधिकारी चोट दिखा रहे हैं...सच्चाई भी बता रहे हैं pic.twitter.com/vmw40fXaOd
— yogeshh sharma.. (@yogeshsh2135) May 1, 2026

श्रीगंगानगर विधायक ने लगाया मारपीट का आरोप

श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने इन इंजीनियर्स अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने सिर्फ ये बात करने के बुलाया था कि 500 करोड़ रुपए के बजट के बाद भी अभी तक इलाके में पानी क्यों नहीं आ रहा है। लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं बस इसी बात पर RUIDP और एलएनटी (L&T) अधिकारियों से बहस हुई और फिर इन अधिकारियों ने उन्हें पीटा।

करनपुर रोड और पुरानी आबादी जैसे इलाकों में पानी की काफी समस्या आ रही है। विधायक जयदीप ने इन अधिकारियों को विधायक सेवा केंद्र पर बुलाया था। जहां पर पूरी ये घटना घटित हुई।

ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर: AEN ने दिखाए अपनी चोटों के निशान, विधायक बिहाणी और उनके लोगों पर लगाए पीटने के आरोप


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.