राजस्थान की एक और नीट स्टूडेंट ने किया सुसाइड, रीनू मीणा फंदे पर लटकी मिली, दिल्ली में की थी परीक्षा की तैयारी

Reenu Meena Suicide Case: दिल्ली में रहकर नीट की तैयारी कर रही अलवर की स्टूडेंट रीनू मीणा ने सुसाइड कर लिया। युवती के चाचा ने कहा कि नीट का पेपर रद्द होने के बाद से रीनू तनाव में थी। परीक्षा के बाद वह अपने गांव आ गई थी। उसने हर दिन 15-16 घंटे पढाई की थी। वह पेपर लीक के बाद दोबारा होने जा रही परीक्षा में भी शामिल होने वाली थी लेकिन उसने उससे पहले सुसाइड कर लिया। रीनू मीणा अलवर की कठूमर तहसील के भनोखर गांव की रहने वाली थी।
मामले में जानकारी देते हुए रीनू के चाचा योगेश मीणा ने बताया कि रीनू अपने भाई-बहिन के साथ दिल्ली के पालम स्थित एक घर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 13 जून को रीनू घर में थी जबकि उसके भाई-बहिन लाइब्रेरी में गए थे। कुछ समय के बाद चाय पीने के लिए रीनू को आवाज लगाई लेकिन वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने कमरा खोला तो वह फंदे से लटकी थी।
परिवार की पहली डॉक्टर होती
चाचा ने बताया कि रीनू के पिता दिल्ली एयरपोर्ट पर प्राइवेट काम करते थे। वे बच्चों को दिल्ली से ही पढ़ाई करा रहे थे। रीनू पढ़ाई में अच्छी थी, उसने कहा था कि पेपर अच्छा हुआ है रैंक भी अच्छी आएगी। उसने 12वीं की पढ़ाई भी दिल्ली में ही की थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह पहली डॉक्टर बनेगी लेकिन उससे पहले ये हादसा हो गया। बता दें कि नीट का पेपर लीक होने के बाद राजस्थान में यह तीसरा सुसाइड है। इससे पहले 22 साल के उमेश और प्रदीप माहिच ने भी फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।
ये भी पढ़ेंः मूर्खाधिराज मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है बेनीवाल की RLP, बीजेपी का क्या होगा अगला कदम?
ये भी पढ़ेंः Bharatpur Juice Shop Assault Case: दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, 23 जून को महापंचायत की चेतावनी
इस लिंक को शेयर करें

