Bharatpur Juice Shop Assault Case: दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, 23 जून को महापंचायत की चेतावनी

Bharatpur Juice Meat Controversy: भरतपुर के कृष्णा नगर में जूस में मांस का टुकड़ा मिलने के मामले में अब सियासत गरमा गई है। मामले में हुए हंगामे और मारपीट के बाद अरेस्ट किए गए 4 आरोपियों को मंगलवार को जमानत मिल गई। मामले में अब पुलिस जांच में जुटी है। लेकिन विभिन्न संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि सोमवार को कृष्णा नगर स्थित लुपिन चौराहे पर जूस की दुकान पर मांस का टुकड़ा मिल गया। इसके बाद मौके पर भारी मात्रा में लोग जमा हो गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने जूस दुकान के संचालक के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और दुकान संचालक को डिटेन किया।
पुलिस को लैब रिपोर्ट का इंतजार
मामले में पुलिस ने विवादित जूस के नमूने जांच के लिए लैब भेजे। वहीं इस मामले में पुलिस ने शुभम शर्मा, सचिन सहनावली, साहिल भवनपुरा और अमित शर्मा को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद चारों को एडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां चारों को जमानत मिल गई। वहीं इस मामले में पुलिस का मानना है अभी जूस में मांस मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले का खुलासा लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
23 जून को महापंचायत का ऐलान
वहीं घायल दुकान संचालक विक्रम सिंह और अमर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जहां फिलहाल भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मंगलवार को यातायात चौराहे पर लोगों ने प्रदर्शन किया और मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में संगठनों का कहना है कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 23 जून को महाराजा सूरजमल पार्क में महापंचायत आयोजित की जाएगी। वहीं इस मामले में घायल विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ लोग उससे 10 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। उसने रंगदारी देने से इनकार किया तो 60-70 लोगों ने मारपीट की और गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ेंः वडोदरा में बस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, इनमें 5 राजस्थान के रहने वाले, 25 यात्री घायल
ये भी पढ़ेंः पांचना बांध पर सरकार को किरोड़ी ने लिखा लेटर, पानी छोड़ने की उठाई मांग
इस लिंक को शेयर करें

