होम/rajasthan/hanuman-beniwal-rlp-protest-in-sachin-pilot-area-tonk-after-sikar

मूर्खाधिराज मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है बेनीवाल की RLP, बीजेपी का क्या होगा अगला कदम?

मूर्खाधिराज मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है बेनीवाल की RLP, बीजेपी का क्या होगा अगला कदम?
राजस्थान
17 Jun 2026, 04:06 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Hanuman Beniwal: प्रदेश में इन दिनों RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल और उनकी पार्टी खासी एक्टिव दिखाई दे रही है। मुद्दा कोई भी हो, छोटा हो या बड़ा हो, बेनीवाल और उनकी पार्टी हर कहीं अपनी मौजूदगी दर्ज करा देते हैं। पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के गढ़ सीकर में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद अब RLP सचिन पायलट के गढ़ टोंक में आंदोलन करने उतर पड़ी है।

पायलट के गढ़ में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन

मूर्खाधिराज मुद्दे पर बीते मंगलवार को टोंक में RLP कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। अजमेर संभाग प्रभारी प्रभाती लाल जाट, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा और जाकिर हुसैन के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता सरकारी डाक बंगले पर जमा हुए। वहां से हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर और जोरदार नारेबाजी करते हुए सेना कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंची, जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मीणा को राज्यपाल के नाम अपनी 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांग वही रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा तुरंत बहाल की जाए और पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक और झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों पर अंकुश लगाया जाए। साथ ही टोंक जिले में गहराए पेयजल संकट को दूर कर सुचारू बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले गोविंद डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 'एनटीए-धर्मेंद्र प्रधान मिलकर पेपर लीक करा रहे'

बीजेपी का क्या होगा अगला कदम?

अब कहीं न कहीं ये भी कहा जा रहा है कि हनुमान बेनीवाल की इन मांगों का सरकार पर कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। सरकार बेनीवाल के मुद्दों को तवज्जो ही नहीं दे रहे है बाकि इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि हनुमान बेनीवाल की सेना आगामी सियासी जंग के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है और वो पायलट या डोटासरा के गढ़ में भी बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है।

जानकारों का ये भी कहना है कि आलम ये है कि खुद को मुख्य विपक्ष कहने वाली कांग्रेस कहीं गायब नजर आती है, जबकि बेनीवाल के सिपाही हर जगह मुख्य विपक्षी की भूमिका में फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं। राजस्थान के तीसरे मोर्चे में ना तो BAP पार्टी और ना ही निर्दलीय, बल्कि RLP सबसे आगे खड़ी है, जिससे अब कांग्रेस के खेमे में भी घबराहट साफ देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- पांचना बांध पर सरकार को किरोड़ी ने लिखा लेटर, पानी छोड़ने की उठाई मांग


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.