होम/rajasthan/amit-shah-emotional-address-sanchu-border-watchtower-vibrant-village-program-bikaner

बीकानेर में सांचू बाॅर्डर पर गृहमंत्री अमित शाह का भावुक संबोधन, वाॅच टाॅवर पर चढ़कर लिया जायजा, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत की

बीकानेर में सांचू बाॅर्डर पर गृहमंत्री अमित शाह का भावुक संबोधन, वाॅच टाॅवर पर चढ़कर लिया जायजा, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत की
राजस्थान
26 May 2026, 06:16 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Amit Shah Sanchu Border Bikaner: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बीकानेर में सांचू बाॅर्डर पर स्थित आउटपोस्ट का दौरा किया। इस दौरान शाह ने स्वयं वाॅच टाॅवर पर चढ़कर दूरबीन की मदद से सीमा पार के सुरक्षा हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सीएम भजनलाल शर्मा और बीकानेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मौजूद रहे। बता दें कि गृहमंत्री के इस दौरे पर कोई वीवीआईपी तामझाम भी नजर नहीं आया। सांचू पोस्ट पर गृहमंत्री ने बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की और उनके कंधे पर हाथ रखकर उनका हौंसला बढ़ाया।

इस दौरान गृहमंत्री ने जवानों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि जब से बीएसएफ की स्थापना हुई है तब से इन सीमा प्रहरियों ने न धूप देखी ना ठंड देखी। बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर, -45 डिग्री की गर्मी तक हमारे सीमा प्रहरियों ने अपना दायित्व निभाया है। उन्होंने बहुत अच्छे से वीरता, त्याग और बलिदान को निभाया है। भाषण के दौरान गृहमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने सांचू पोस्ट के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि सांचू बाॅर्डर का इतिहास 1965 और 1971 के युद्धों का गवाह रहा है। 1965 में पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादे से इस पोस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की थी लेकिन हमारे जांबाजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर दुश्मनों को खदेड़ दिया था।

200 सीमा प्रहरियों का ऋण नहीं चुका पाएंगे

शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के जवानों द्वारा दिखाए गए साहस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सांचू पोस्ट से हमारी आने वाली पीढ़ियां देशभक्ति की प्रेरणा लेती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले 200 शहीद सीमा प्रहरियों का सर्वोच्च बलिदान आज 140 करोड़ भारतीयों पर ऋण है, जिसे हम कभी नहीं चुका सकते। इस दौरान शाह ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम -2 को देश के सीमावर्ती क्षेत्रों को समर्पित किया। इस कार्यक्रम के जरिए श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर के 184 गांवों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें सरकार सीधे मुख्यधारा से जोड़ेगी। बता दें कि इन गांवों में ऑल वेदर पक्की सड़कें, हाई स्पीड मोबाइल नेटवर्क, टेलीविजन कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल, 24 घंटे बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

ये भी पढ़ेंः अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को विदा करने नहीं पहुंचा कोई मंत्री-अफसर, पत्नी जेनेट ने की खरीदारी

ये भी पढ़ेंः 'पेट्रोल-पंपों पर लोगों की लाइन लग रही...', पूर्व सीएम गहलोत का बीजेपी पर निशाना, बोले- 'इनका एक ही काम बार-बार झूठ बोलो'


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.